उद्योग मंत्री ने ग्लोबल बिहार एंटरप्रेन्योर अवार्ड से महेश जालान को किया सम्मानित

पटना।बिहार के उद्यमियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किए गए समारोह में कोरोगेटेड बॉक्स कार्टन के निदेशक महेश जालान को उद्योग मंत्री बिहार समीर कुमार महासेठ ने “ग्लोबल बिहार एंटरप्रेन्योर अवार्ड” से सम्मानित किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री महासेठ ने कहा कि बिहार सरकार राज्य में उद्योगों के विकास के लिए हर प्रकार से सहयोग करने को तत्पर है। इसी कारण विगत वर्षों में काफी तेजी से उद्योगों के अनुकूल माहौल बना है। प्राप्त सम्मान के प्रति आभार प्रकट करते हुए महेश जालान ने कहा कि बिहार में प्रतिभाओं और संभावनाओं की कमी नहीं है। उत्पादित वस्तुओं के लिए बेहतर बाजार की उपलब्ध है। यदि सरकार भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ अपनी उद्योग नीति को थोड़ा और उदार बनाए तो निश्चय हीं इस दशक के अंत तक बिहार देश के आर्थिक रूप से संपन्न राज्यों की श्रेणी में अपना अग्रिम स्थान सुरक्षित कर लेगा।ज्ञातव्य है कि इसके पूर्व भी महेश जालान को गणमान्य व्यक्ति के द्वारा कई बार सम्मानित किया गया है।
एम पी जैन
9431022439