सीधी से गई तीर्थ यात्री बस में आकस्मिक लगी खौफनाक आग, हलक में अंटकी यात्रियों की सांसें

*रिपोर्ट➖नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा*
सीधी- सीधी जिले के अमिलिया से 6 अगस्त 2023 को नेपाल पशुपति नाथ के दर्शनार्थ रवाना हुई बस नेपाल से वापस लौटते हुए हनुमाना के पास दरामन गंज की घाटी में जैसे ही पहुंची बस के अगले हिस्से से धुआं निकलने लगा! सामने खड़े भयानक पल को देख बस में सवार यात्रियों के अंदर भय का वातावरण व्याप्त हो गया! देखते ही देखते धुयें के बीच आग ने विकराल रूप धारण कर लिया! सभी की जान हलक में अटकी हुई सी नजर आने लगी! यह भयानक मंजर देखकर आने-जाने वाले वाहनों का रास्ता भी थम गया! अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया !

इस बीच बस में सवार यात्रियों ने समझदारी दिखाते हुए कुछ बस के दरवाजे से तो कुछ खिड़कियों के सीसे तोड़कर बाहर कूदकर अपनी-अपनी जान बचाने में सफल रहे! बस में लगभग 60 से 65 यात्री सवार थे! प्राप्त जानकारी के अनुसार बस का इंजन हीट होने तथा पाइप के फट जाने के कारण बस में अकस्मात आग लग गई!
इस भयानक हादसे में यात्रियों की जान तो बची लेकिन बस के साथ-साथ उनकी सारी सामग्री भी जल कर राख हो गई! यात्रियों को नेपाल एवं बाबा धाम दर्शनार्थ लेकर गई बस उत्तर प्रदेश राज्य की थी! बस का नंबर-U.P. 62 A.T. 5787 था! इस भयानक हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले के साथ लालगंज के एस.डी.एम.भारत लाल सरोज ने घटनास्थल पर पहुंचकर हर संभव सहायता की!