चेक बाउंस मामले में मामा हुआ गिरफ्तार

0 428

 

रिपोर्ट-ब्यूरो कार्यालय सीधी

सीधी जिले के जमोडी थाना अंतर्गत चेक बाउंस का मामला प्रकाश में आया है! जहां कमलेश सिंह उर्फ मामा द्वारा पैसे का लेन देन कर चेक दिया गया था! पैसे ना मिलने पर फरियादी द्वारा न्यायालय में चेक पेश कर दिया गया था ! इस संबंध में न्यायालय द्वारा कई बार नोटिस भेजी गई थी, लेकिन कमलेश उर्फ मामा न्यायालय में एक भी बार उपस्थित नहीं हुए! तब न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया! जहां जमोडी़ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कमलेश सिंह उर्फ मामा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया! जहां न्यायालय द्वारा जिला जेल भेज दिया गया!

प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलेश सिंह उर्फ मामा के कई ऐसे मामले प्रकाश में आए हैं! वहीं कई लोगों से उन्होंने पैसा लिया है और लोगों को चेक देकर उन्हें गुमराह किया गया है! तथा पैसा उनका वापस नहीं किया गया! आखिर ऐसे व्यक्ति के ऊपर कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं होती? उसके द्वारा रिश्तेदारों में भी मोटी रकम ली गई है !लेकिन आज तक वापस नहीं की गई! जब लोगों द्वारा पैसा मांगा जाता है तो कमलेश सिंह उर्फ मामा उन्हें पैसा देने से इंकार कर देता है!

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment