खरीफ फसलों का बीमा कराने की अन्तिम तिथि अब 16 अगस्त

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें
_प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना_
उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास संजय श्रीवास्तव ने जानकारी देकर बताया है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत जिला सीधी में अधिसूचित फसल पटवारी हल्का स्तर पर धान सिचिंत, धान असिचिंत, तुअर एवं तहसील स्तर पर-तिल, ज्वार जिला स्तर पर उड़द, मूंग है मौसम खरीफ के इन सभी फसलो के लिए प्रीमियम दर बीमित राशि का 2 प्रतिशत या वास्तविक दर जो भी कम हो देय होगी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत मौसम खरीफ की फसलों का बीमा कराने की अन्तिम तिथि बढ़कर 16 अगस्त 2023 हो गई हैं। अऋणी कृषक (अल्पकालिक फसल ऋण न लेने वाले कृषक) अपनी फसलों का बीमा अपनी नजदीकी बैंक/शाखा जहाँ कृषक का बैंक खाता है, के माध्यम से, नजदीकी सी.एस.सी केंद्र के द्वारा, नजदीकी पोस्ट ऑफिस बैंक या क्राप इंश्योरेंस एप के द्वारा स्वयं भी कर सकते। साथ ही अपने नजदीकी ग्राहक सेवा केन्द्र पर अपने फसलो की बीमा करा सकते है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत, किसान प्राकृतिक या स्थानीय आपदाओं ओलावृष्टि भू-स्खलन, आकाशीय बिजली इत्यादि से फसलों को होने वाले नुकसान के लिए बीमा का लाभ उठा सकते हैं, किसान भाई बहन फसल बीमा पंजीकरण 16 अगस्त 2023 तक अवश्य करायें।
उपसंचालक कृषि श्री श्रीवास्तव ने बताया कि धान सिंचित की फसल प्रति हेक्टेयर बीमाधन राशि 40860 रूपये है जिसकी 2 प्रतिशत बीमांकन राशि 817.20 रुपये प्रति हेक्टेयर है इसी क्रम मे धान असिचिंत की प्रति हेक्टेयर बीमाधन राशि 30855 रुपये है जिसकी 2 प्रतिशत बीमांकन राशि 617.10 रूपये प्रति हेक्टेयर है अरहर (तुअर) की बीमाधन राशि 30411 है जिसकी 2 प्रतिशत बीमांकन राशि 608.22 रूपये है, ज्वार की बीमाधन राशि 23923 प्रतिशत है जिसकी 2 प्रतिशत बीमांकन राशि 478.46 रुपये प्रति हेक्टेयर है, तिल की बीमाधन राशि 23597 रुपये है जिसकी 2 प्रतिशत बीमांकन राशि 471.94 रुपये प्रति हेक्टेयर है फसल मूंग की बीमाधन राशि 21328 रुपये है जिसकी 2 प्रतिशत बीमांकन राशि 426.56 रुपये है, फसल उड़द की बीमाधन राशि 21735 रुपए है जिसकी बीमांकन राशि 434.70 रुपये प्रति हेक्टेयर है।
उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने नजदीकी बैंक शाखा, कृषि विभाग एवं फसल बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि से सम्पर्क कर सकते हैं।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ जिला क्राइम रिपोर्टर शाहिद खान