जर्जर भवन सीएम राइस स्कूल में मासूम बच्चों को दी जा रही शिक्षा शिवसेना

1 से लेकर 5 तक सीएम राइस स्कूल पूर्ण तरीके से जर्जर भवन जहां घटना का कर रहा प्रशासन इंतजार
शिव सेना जिला अध्यक्ष विवेक पांडे ने वार्ड क्रमांक 19 में मैं स्थापित सीएम राइस स्कूल 1 से लेकर 5 वी क्लास तक के मासूम बच्चों को शिक्षा दी जा रही यह भवन पूर्ण तरीके से क्षतिग्रस्त है जहां आज मेरे द्वारा स्वयं निरीक्षण किया गया एवं पूरी वीडियो फुटेज निकालकर मुख्य अधिकारी से भी बात की गई जिनके द्वारा यह बताया गया कि भवन निर्माण के लिए 1 वर्ष पूर्व से सीएम राइस के प्राचार्य श्री पटेल द्वारा माननीय कलेक्टर महोदय को समस्याओं से रूबरू कराते हुए लिखित शिकायत पत्र दिया गया था लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार से मामले को संज्ञान में नहीं लिया गया है भवन पूर्ण तरीके से क्षतिग्रस्त है जिसका छत पूर्ण तरीके से छुड़वा कर नए रूपरेखा से बनवाया जाएगा तभी बच्चे शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं वरना किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है।

जिसका डर शिक्षकों को भी है पढ़ाने वाले शिक्षकों ने कहा कि पानी बरसने की वजह से क्लास को खाली कर कई बार क्लास संचालित हेतु स्कूल हाल का इस्तेमाल किया जाता है इतनी गंभीर परिस्थिति के बावजूद भी आज जिला प्रशासन मामले को लेकर गंभीर नहीं हो रहा मासूम बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहा आगामी समय में कोई ऐसी दुर्घटना भगवान करे ना हो वरना हुई तो जिम्मेदार अधिकारी ध्यान दें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा

बड़ी दुर्घटना जिम्मेदार अधिकारियों के साथ भी कुछ इसी प्रकार हो सकती है श्री पांडे ने कहा कि जिले के भविष्य को अंधकार में डालकर जिम्मेदार अधिकारी फर्जी अवार्ड समारोह में व्यस्त हैं