नेता की शर्मनाक करतूत! नशे में युवक के ऊपर की पेशाब, सीएम शिवराज ने कहा-अपराधी पर NSA लगाया जाए

0 514

सीधी जिले से एक बेहद ही शर्मनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक नेता को एक आदिवासी युवक पर पेशाब करते हुए दिखाया गया है.

सिहावल से लकी की रिपोर्ट

सीधी: मध्यप्रदेश के सीधी जिला के विधायक केदारनाथ शुक्ला के पूर्व विधायक प्रतिनिधि के रुप में जाने वाले प्रवेश शुक्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नेता को एक आदिवासी युवक पर पेशाब करते देखा जा सकता है. वहीं इस वीडियो पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संज्ञान लिया है. उन्‍होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, मेरे संज्ञान में सीधी जिले का एक वायरल वीडियो आया है. मैंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि अपराधी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर एनएसए भी लगाया जाए.

वायरल वीडियो पर बवाल
इस वीडियो पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने एवं पूर्व मंत्री सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल ट्वीट कर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि, मप्र भाजपा के विधायक प्रतिनिधि ने आदिवासी भाई के साथ अमानवीयता की सारी हदें पार करते हुए युवक के चेहरे पर पेशाब कर मानवता को शर्मसार किया है।भाजपा का असली चेहरा उजागर हुआ।
सीधी भाजपा विधायक प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला का कृत्य घोर निंदनीय व अक्षम्य है। मध्यप्रदेश में आखिरकार यह कैसा दलित सम्मान. वहीं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम ने सख्त कार्रवाई की मांग की है. मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष रामू टेकाम ने इस पूरे घटनाक्रम की निंदा करते हुए कहा कि, इस वीडियो को देख लग रहा है कि देश में मानवता कहीं बची नहीं है. बीजेपी विधायक केदारनाथ शुक्ला के प्रतिनिधि प्रवीण शुक्ला ने जिस तरह आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब किया, इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता है.

विधायक केदारनाथ शुक्ला ने किया ट्वीट

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुबरी के रहने वाले प्रवेश शुक्ला पूर्व विधायक प्रतिनिधि थे. वर्तमान में वे सक्रिय भाजपा के कार्यकर्ता हैं. मामले पर विधायक केदारनाथ शुक्ला ने भी अपने टि्वटर हैंडल पर ट्वीट किया है. विधायक ने लिखा कि, जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उस व्यक्ति से मेरा कोई लेना देना नहीं है और ना ही वह मेरा विधायक प्रतिनिधि है.

सीएम शिवराज ने लिया संज्ञान
सीएम शिवराज ने इस वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया है. उन्होंने कहा है कि, मेरे संज्ञान में सीधी जिले का एक वायरल वीडियो आया है. मैंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि अपराधी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर एनएसए भी लगाया जाए.

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment