एक मासूम बछड़े की हत्या कर क्रूरता पूर्वक 5 को बनाया बंधक शिवसेना ने कराया मुक्त

0 1,221


जमोड़ी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़रा वार्ड 16 यातायात थाना के पीछे कुछ स्थानीय दबंगों ने क्रूरता पूर्वक एक मासूम से बछड़े को पीट-पीटकर हत्या कर दी वही 5 गौवंश को बेरहमी पूर्वक बंधक बनाया मौके पर शिव सैनिकों ने पहुंचकर जमोड़ी पुलिस को सूचित कर बेजुबानो को किया मुक्त
इस बीच शिवसेना जिलाध्यक्ष विवेक पांडे ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया की पड़रा पंचायत की वार्ड क्रमांक 16 निवासी कुसुम साकेत जिनका घर यातायात थाना के पीछे हैं जिनके द्वारा फोन के माध्यम से हमें सूचित किया गया कि गांव के ही कुछ दबंगों द्वारा इंसानियत को शर्मसार करते हुए एक बेजुबान छोटे से बछड़े को रात्रि में गांव के ही कुछ दबंगों द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी जिसकी बॉडी को आवारा कुत्ते नोच रहे वही बछड़े की मां एवं अन्य 4 गौवंश को बुरी तरह से चारों पैर बांध कर एक बाउंड्री वॉल के अंदर बंदिश बनाए हैं इसकी जानकारी पड़ते मैं तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा पूरी घटना की जानकारी जमोड़ी थाना प्रभारी को दी जिसके बाद घटनास्थल पर पुलिस बल पहुंचा जहां सभी बेजुबानों को स्वयं मेरे द्वारा पुलिस की मौजूदगी में बंधक से मुक्त किया गया वही कुसुम साकेत के द्वारा यह बताया गया कि जब यह रात्रि में घटना को अंजाम दे रहे थे उस वक्त इन दबंगों को जानकारी थी कि मेरी गाय है जो भद्दी भद्दी मां बहन की गालियां दे रहे थे जिसके बाद जमोड़ी थाने में पदस्थ मुंशी रावेंद्र सोमवंशी को दर की वजह से घर के अंदर से ही जानकारी दी लेकिन किसी काम में व्यस्त होने के कारण उनके द्वारा मना कर दिया गया बाद में आने को बोला उसमें से दो गाय उनकी है वही बछड़ा भी उनका था जिसका नाम प्यार से मोनू रखी थी जिसको लेकर स्वयं कुसुम साकेत थाने में अगली सुबह पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किया है घटना को लेकर शिवसेना माग करती हैं कि जिन अपराधियों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया ऐसे दरिंदों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए जिस प्रकार से बेजुबान के साथ दरिंदगी की गई ऐसे अपराधियों को समाज में जीने का एक लहजे से कोई अधिकार नहीं ऐसे अपराधियों का मुंह देखना भी पाप है जिसके लिए थाने पहुंच कर थाना प्रभारी से कड़ी कार्यवाही की मांग की है
सहयोगी साथी प्रमुख रूप से युवा जिला संयोजक आकाश परांडे सीधी विधानसभा युवा अध्यक्ष रोहित राठौर व जमोड़ी थाना पुलिस स्टाप रहे मौजूद

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment