शांति समिति की बैठक संपन्न

सीधी: सिहावल/
मुसलमान भाइयों के आगामी बकरीद त्यौहार के मद्देनजर अमिलिया थाना एवं सिहावल चौकी में शांति समिति की बैठक बुलाई गई l बैठक में प्रमुख रूप से सिहावल एसडीएम रामेश्वर त्रिपाठी, चुरहट एसडीओपी विवेक गौतम, अमिलिया थाना प्रभारी अशोक पाण्डेय, सिहावल चौकी प्रभारी कप्तान सिंह एवं चौकी पुलिस के समस्त स्टाफ के साथ-साथ जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक व सभी समुदाय के लोग उपस्थित रहे |
साथ ही थाना एवं चौकी क्षेत्र अंतर्गत सभी समुदाय के लोगों ने बैठक में अपनी अपनी सहभागिता निभाते हुए उपस्थिति दी। वही उपस्थित सभी लोगों से आगामी त्यौहार बकरीद को लेकर चर्चा हुई। साथ ही सभी लोगों ने बारी बारी से अपनी बाते रखी।
चुरहट एसडीओपी विवेक गौतम द्वारा कहां गया कि यदि किसी प्रकार की समस्या सामने आती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें किसी प्रकार से कानून को अपने हाथ में ना लें एवं बकरीद का त्यौहार काफी शांति एवं त्याग व ईश्वर के प्रति समर्पण का त्यौहार है l शांति व्यवस्था बनाकर त्यौहार को मनाएं। वहीं उनके द्वारा थाना एवं चौकी प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा गया कि ज्यादा भीड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल बढ़ा कर रखें जिससे किसी भी प्रकार की विपरीत परिस्थितियों में समस्याओं का निदान हो सके।

इनकी रही बैठक में उपस्थिति
जे.ई. अमिलिया आकाशदीप, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मनोज सिंह चंदेल, विधायक प्रतिनिधि व जिला महामंत्री रमेश पटेल, जिला महामंत्री गुलशेर खान ( दद्दे) जनपद सदस्य पहाड़ी ड़ी रवि सिंह परिहार, जनपद सदस्य सोनवर्षा प्रतिनिधि शिव शंकर मिश्रा, जनपद सदस्य महुआर जगजीवन पटेल, पूर्व सरपंच अमिलिया गजराज सिंह चंदेल, जगदीश सिंह चन्देल,ग्राम पंचायत बमुरी सरपंच विमलेश रावत, सिहावल सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार प्रजापति, एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ ग्रामीण जन की रही उपस्थिति।
प्राइड कदम हिंदी समाचार के लिए सिहावल से शहनवाज लकी की रिपोर्ट