शिवसेना नेअदिपुरूष फिल्म व सेंसरबोर्ड भाजपा सरकार का पोस्टर जलाकर किया विरोध

सीधी/फिल्म के लेखक डायरेक्टर कलाकारों के ऊपर धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने के जुर्म में कानूनी कार्यवाही हेतु थाने में दी शिकायती पत्र राज्यपाल के नाम लिखा पत्र
शिव सेना जिला अध्यक्ष विवेक पांडे ने शिव सैनिकों के साथ शहर के गांधी चौक पहुंचकर आदि पुरुष फिल्म एवं धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाली फिल्म को देश में रिलीज करने की परमिशन देने वाली भाजपा सरकार की सेंसर बोर्ड का विरोध करते हुए पुतला दहन किया वही राज्यपाल के नाम फिल्म के लेखक डायरेक्टर कलाकारों के ऊपर गोपद बनास तहसीलदार को कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपा वही सिटी कोतवाली पहुंचकर इन सभी के ऊपर धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने के जुर्म में मामला दर्ज करने हेतु शिकायती पत्र दिया जिला अध्यक्ष श्री पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म जिस प्रकार से रामायण के विपरीत फिल्म प्रकाशित की गई है जिससे कहीं ना कहीं हम हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचा है हर जगह फिल्म में गलत तरीके से प्रभु श्री राम माता सीता भगवान वीर हनुमान जी स्वामी के चरित्र को गलत तरीके से दर्शाया गया है जो पूर्णतः गलत है।
जिस प्रकार से फिल्म में माता जानकी जी के सामने भगवान हनुमान जी का अभिवादन, माता जानकी का अवतार, रावण के अनोखे 10 सिर रूप, चमड़े का चप्पल , टैटू वाले मेघनाथ, फिल्म के भद्दे अश्लील डायलॉग, चमगादड़ जैसा पुष्पक विमान, काली लंका, मांसाहारी भोजन सहित कई ऐसी अनेकों कमियां है जो धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाती है मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम को इस फिल्म में अमर्यादित तरीके से प्रदर्शित किया गया जिसका मुख्य जिम्मेदार सेंसर बोर्ड एवं भाजपा सरकार है एक बार भी अगर भाजपा सरकार के प्रचार प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर इस फिल्म को देखकर रिलीज करने की बात करते तो शायद आज हम हिंदुओं की आस्था को ठेस ना पहुंचता वही फिल्म के लेखक खुले तौर पर मीडिया के सामने भगवान हनुमान जी को सीधे तौर पर कहा जा रहा कि हनुमान जी भगवान नहीं लेखक महोदय एक बार भी काश हनुमान चालीसा पढ़ लेते तो स्पष्ट समझ में आ जाता वीर हनुमान जी किसके अवतार हैं और कौन है जो गलत तरीके से सनातन को बदनाम कर रहा टीआरपी और पैसे के चक्कर में लेखक डायरेक्टर कलाकारो ने हम हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाया है जिसका हम सब सैनिक कड़ा विरोध करते हैं ऐसे लेखक कलाकार डायरेक्टरों के ऊपर कड़ी कार्यवाही की मांग करते हैं जिसको लेकर प्रदेश के राज्यपाल महोदय जी को पत्र लिखा गया है साथ मैं सिटी कोतवाली में धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने के जुर्म में शिकायती पत्र दिया गया है।

प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष विवेक पांडे व्यापारी संघ जिला अध्यक्ष सुधीर मोहन सोनी उर्फ राजू भाई, जिला मंत्री आशीष मिश्रा, नगर अध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल उर्फ भोले, नगर उपाध्यक्ष मोनू मिश्रा नगर सह संयोजक राजन मिश्रा, युवा जिला संयोजक आकाश पांराडे, युवा जिला उपाध्यक्ष रामाधार गोस्वामी, युवा सह सचिव अर्जुन , युवा ग्रामीण अध्यक्ष प्रभात गौतम, गौरक्षा प्रमुख विक्की सोनी, युवा विधान सभा उपाध्यक्ष अजय साहू,ऑटो सेनाध्यक्ष अमर यादव, नगर व्यापारी संघ अध्यक्ष गोविंद भाई, अवनीश पाठक उर्फ अस्सु मोनू सिंह चौहान, शुभम, अंकुश साहू सहित कई शिवसैनिक रहे मौजूद