लोकसेवा केंद्रों के संचालन के लिए प्राइवेट ऑपरेटर चयन के लिए निविदा की तिथि बढ़ाई गई

सीधी/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने जानकारी देकर बताया कि लोक सेवा केन्द्रों (सीधी, बहरी, सिहावल, चुरहट, मझौली एवं कुसमी) के संचालन के लिए पी.पी.पी. माॅडल के तहत प्रायवेट ऑपरेटरों के चयन हेत निविदायें एम.पी. टेण्डर रिफ्ररेन्स आई.डी. 613/पीएसएम/एलएसके टेण्डर 2023 के माध्यम से लोक सेवा केंद्रों सीधी, बहरी, सिहावल, चुरहट, मझौली एवं कुसमी हेतु ऑनलाइन निविदा दिनांक 22 मई 2023 से आमंत्रित किये गये थे। जिनके निविदा प्राप्त करने की अंतिम तिथि 14 जून 2023 को दोपहर 03 बजे तक थी। कार्यपालन संचालक राज्य लोक सेवा अभिकरण का पत्र दिनांक 13 जून 2023 के अनुक्रम में शासन द्वारा शुद्धि पत्र क्रमांक 01, 04 बिंदुओं पर जारी किया गया है।
इसी अनुक्रम में आमंत्रित निविदा में शुद्धि पत्र 04 बिंदुओं पर जारी किया जाकर निविदा आमंत्रित करने की अंतिम तिथि दिनांक 26 जून 2023 दोपहर 03 बजे तक तथा तकनीकी निविदा खोलने की तिथि 28 जून को 3.30 बजे तक बढ़ाई गई है।
प्राइड कदम इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)