जिले बढ़ते अपराध पशु तस्कर मादक पदार्थ के खिलाफ शिवसेना ने की एसपी से मुलाकात

शिवसेना जिला इकाई द्वारा जिले में बढ़ते अपराध पशु तस्कर एवं अवैध मादक पदार्थ विक्रय करने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर ज्ञापन पत्र सोते हुए कड़ी कार्यवाही की मांग की है
इस बीच शिवसेना जिलाध्यक्ष विवेक पांडे ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करते हुए बताया कि जिले में आए दिन अपराधियों का हौसला बुलंद होता जा रहा है वही खुलेआम मादक पदार्थ का विक्रय किया जा रहा जहां जगह-जगह पर गोमती चौराहे में अवैध शराब बिक्री की जा रही गाजा कोरेक्स के व्यापार में युवा लिप्त हो चुके हैं साथ में जिले में सबसे बड़ी गंभीर समस्या की पशु तस्करों का आतंक खुलेआम चल रहा जहां जिले में प्रतिदिन बड़ी गाड़ियों से दर्जनों की तादाद में पशु तस्करी की जा रही यह पोस्ट तस्कर बेजुबान जानवरों को क्रूरता पूर्वक 10 चक्का वाहन डीसीएम में लोडिंग कर कानपुर उत्तर प्रदेश बूचड़खाना उन्नाव लेकर जाते हैं जहां बेजुबान को कत्लेआम किया जाता है जिसको लेकर हाल ही में महीने भर के अंदर लगातार शिवसेना ने 4 बार पर्स पर्स करो को पकड़ कर पुलिस प्रशासन को सौंपा जहां स्थानीय चौकी एवं थाना इन पांच तस्करों के ऊपर लगाम लगाने में असक्षम रहे हैं लेकिन वही शिव सैनिकों ने फर्स्ट तस्करों के ऊपर कार्यवाही ताबड़तोड़ की है वही हाल ही में 2 दिन पूर्व जोगीपुर टर्री nh39 से पूर्व में पकड़ी गई गाड़ी j.h. 14 एच 7723 को एक बार पुनः लगातार बस तस्करी करते हुए पीछा किया गया जहां जिला कंट्रोल रूम पुलिस को दूरभाष के माध्यम से सूचित किया गया जमोड़ी थाने में सूचित किया गया सोनबरसा टोल प्लाजा को तोड़ते हुए पशु तस्कर अपने मंसूबे से कामयाब रहा चुरहट थाना क्रॉस करते हुए nh39 होते हुए रीवा टोल प्लाजा को तोड़ने में भी कामयाब रहा जहां टोल कर्मचारियों एवं शिव सैनिकों की कड़ी मशक्कत के बाद पीछा करते हुए गाड़ी रीवा सिटी कोतवाली अंतर्गत रानी तालाब के पास पकड़ी गई वही ड्राइवर मौके से रफूचक्कर हो चुका था जिसके बाद गाड़ी रीवा पुलिस कप्तान से बात कर स्थानीय थाने को सुपुर्द कर दिया गया है जिसकी शिकायत टोल संचालकों ने भी स्थानीय थानों को दी है इस प्रकार की घटना से सीधा प्रतीत होता है कि यह अपराधी किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था से नहीं डर रहे ऐसे अपराधियों के ऊपर जब तक प्रशासनिक कड़ी कार्यवाही नहीं की जाती है तो इनका हौसला दिनोंदिन बुलंद होता रहेगा जिसको लेकर आज पुलिस कप्तान महोदय से मुलाकात की गई है एवं कड़ी कार्यवाही की मांग की गई आगामी समय में पशु तस्कर ध्यान दे की शिवसैनिकों की नजर लगातार बनी रहेगी
इस बीच प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष विवेक पांडे जिला उपाध्यक्ष संत कुमार केवट विधानसभा प्रभारी प्रदीप विश्वकर्मा टाइगर ग्रुप जिलाध्यक्ष प्रभात जयसवाल जिला प्रवक्ता रावेंद्र शुक्ला, नगर सह संयोजक राजन मिश्रा,युवा जिला संयोजक आकाश परांडे सीधी विधानसभा अध्यक्ष रोहित राठौर, प्रदीप भाई सहित कई शिवसैनिक रहे मौजूद