गिरी प्रशासनिक गाज तीन सचिव चपेट में, लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन में भारी लापरवाही

*रिपोर्ट➖सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा*
सीधी- मध्य प्रदेश कि भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में से एक महत्वपूर्ण मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना है!जिसमें पूरी पारदर्शिता के सारे प्रयास किए जा रहे हैं! मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे द्वारा आदेश जारी कर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजनांतर्गत स्वीकृत पत्र वितरण एवं ग्रामसभा आयोजन में लापरवाही बरतने के कारण तीन सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जारी आदेशानुसार कौशल प्रसाद यादव सचिव चितांग, बृजेन्द्र बहादुर सिंह मुर्दाडीह तथा श्याम सुंदर पटेल हटवा खास को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। ग्राम पंचायत चितांग का सचिवीय प्रभार ग्राम रोजगार सहायक राघवेंद्र पटेल चितांग का, ग्राम रोजगार सहायक रमेश कोल को मुर्दामुर्दाडीह, तथा हटवा खास का सचिव संलग्न जनपद पंचायत सिहावल राम शिरोमणि सिंह को अग्रिम आदेश तक के लिए सौंपा गया है।