10वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश मेरिट में दूसरा स्थान कीर्ति प्रभा मिश्रा जिन्होंने 98.6 प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त किया।

प्राइड इंडिया न्यूज हर सच जो आप जानना चाहें ।
सीधी/मिली जानकारी के मुताबिक सीधी जिले की रहने वाली कीर्ति प्रभा मिश्रा को पूरे मध्यप्रदेश में दूसरा स्थान मिला है जहां उन्हें 500 से पूर्णांक में 493 अंक प्राप्त हुए हैं। वही आपको बतादे की कीर्ति प्रभा मिश्रा गुरुकुल पब्लिक हाई स्कूल भदौरा में पढ़ती है जहा कड़ी मेहनत और लगन के बाद प्रदेश में उन्हें दूसरा स्थान मिला है।
बात करें अगर जिले की तो इस बार सीधी जिले में 16 बच्चे शामिल है जिन्हे प्रदेश की मेरिट सूची में शामिल किया गया हैं। जहा इस वर्ष सीधी जिले के कई बच्चों ने अच्छे अंक हासिल किए हैं जो कि सीधी को गौरवान्वित करने वाला क्षण दिखाई देता है।
वही मिली जानकारी के अनुसार कीर्ति प्रभा मिश्रा के पिता देवेंद्र मिश्रा और उनकी मां खेती किसानी का कार्य करते हैं। उनके पास आजीविका का कोई भी अलग से साधन नहीं है मध्यमवर्गीय परिवार के आने वाली यह बेटी ने आज सीधी जिले ही नहीं बल्कि प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। वहीं आज सुबह से ही उनके घर बधाई देने वालों की कतार लगी हुई है।
जहा मिली जानकारी के अनुसार सीधी जिले से करीब 60 किलोमीटर दूर पर आदिवासी अंचल कुसमी के भदौरा में स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल में कीर्ति प्रभा पढ़ती है। उनके घर से स्कूल की दूरी करीब 6 किलोमीटर की है। फिर भी वह साईकिल के माध्यम से प्रतिदिन स्कूल जाया करते थे। जहां साधनों के अभाव में होते हुए भी उन्होंने अपना कर्तव्य समझा और कड़ी मेहनत लगन तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन में उन्होंने आज प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। वही स्कूल से शिक्षक से लेकर सभी उनके घर आज बधाई देने के लिए सुबह से ही एकत्रित हो रहे हैं।
कलेक्टर बनने का है सपना
वही कीर्ति प्रभा मिश्रा से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैं बड़ी होकर कलेक्टर बनना चाहती हूं और अपने माता-पिता का नाम रोशन करना चाहती हूं। इसलिए मैं शुरू से ही मेहनत कर रही हूं। मेरी पढ़ाई लिखाई में मेरे माता-पिता ने काफी सहयोग किया है हम लोग मध्यम परिवार के हैं फिर भी वह मुझसे काम नहीं कराते थे बल्कि वे कहते थे कि काम करने के लिए अभी हम हैं और तुम सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान दो।
सीधी सिहावल से प्राइड इंडिया न्यूज संवाददाता सूरज केवट की खास रिपोर्ट मोबाइल नं.9589188659