एक बार फिर से नोट बंदी, दो हजार के नोट हुए बंद 30 सितंबर तक जमा होंगे बैंको मे

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें
RBI ने की घोषणा 2000 के नोट हुए बंद ,इस तारीख तक बैंकों में जमा होगी नोट
आरबीआई ने ₹2000 के नोट को वापस लेने जा रही है लेकिन यह वैध मुद्रा रहेगा. भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को एक सलाह दी कि अब तत्काल प्रभाव से ₹2000 नोट के जारी करना बंद कर दें। आरबीआई ने जानकारी दी कि 30 दिसंबर तक यह नोट वैध मुद्रा में बने रहेंगे यानी जिनके पास इस समय ₹2000 के नोट मौजूद हैं उन्हें बैंक से एक्सचेंज करना पड़ेगा
आरबीआई ने जानकारी दी कि 23 मई से एक बार ₹20 हजार रुपए तक के ₹2000 के नोट बदलें या जमा कर सकते हैं। इसके लिए बैंकों में एक स्पेशल विंडो खोला जाएगा इसके अलावा आरबीआई नोट बदलने और जमा करने के लिए करीब 19 शाखाएं खोलेगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस रिलीज में बताया कि 2018 में ही ₹2000 के नोट छाप ना हमने बंद कर दिया है।
नवंबर 2016 में नोटबंदी में 500 और 1000 के नोट बंद करके ₹2000 के नोट को लागू किया गया था तथा नोटबंदी की घोषणा करने के दौरान सरकार ने यह भी कहा था कि कदम भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए उठाए जा रहे हैं।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)