सरपंच के ऊपर 151 का केस लगाकर भिजवाया जेल
सेमरिया पुलिस का एक और कारनामा हुआ उजागर चौकी प्रभारी ने महिला के साथ की मारपीट गाली देकर भगाया सरपंच के ऊपर 151 का केस लगाकर जेल भिजवाया
सीधी जिले के पुलिस चौकी सेमरिया अंतर्गत ग्राम मडवा में विगत 7 मई 2023 को जयसवाल परिवार में कार्यक्रम था किसी कारण बस दो भाइयों में आपसी झड़प हो गई एक भाई ने 100 नंबर को सूचना दी पुलिस चौकी सेमरिया के पुलिसकर्मी घटनास्थल मड़वा पहुंचे जहां शिकायतकर्ता को ही पुलिसकर्मियों ने उठा लेआई मारपीट करने वाला दूसरा भाई मौके से फरार हो गया इस विषय को लेकर जयसवाल परिवार के लोगों ने गांव के मुखिया सरपंच के पास अपनी बातों को लेकर पहुंचे सरपंच ने उनकी बातों को सुना और समझा जयसवाल परिवार के साथ सरपंच सुरेश प्रसाद साकेत पुलिस चौकी पहुंचे जहां उन्होंने देखा कि शिकायतकर्ता को ही पुलिसकर्मी लॉकअप में बंद कर मारपीट कर रहे थे जहां सरपंच ने कहा कि विवाद मारपीट करने वाला आरोपी तो जब पुलिस पहुंची गांव तो फरार हो गया यह व्यक्ति तो शिकायत करता है किसी व्यक्ति ने 100 नंबर को सूचना दी थी इसे किस वजह से मारपीट की जा रही है इतना पूछने पर चौकी प्रभारी का पारा गरम हो गया चौकी में रखे डंडे से आए परिजनों को व महिलाओं को मां बहन की गाली देते हुए जमकर उन पर भी लाठी डंडे बरसाना शुरू कर दिए लोक समझ नहीं पाए कि क्या हो रहा है परिजन व गांव के मुखिया सरपंच सहित 4 लोगों के खिलाफ चौकी प्रभारी ने 151 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया मारपीट और महिलाओं के साथ अभद्रता व्यवहार का भी अगर देखा जाए तो चौकी में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी सारा मंजर देखा जा सकता है ऐसा परिजनों का कहना है
वहीं परिजनों का यह भी कहना है कि यह सोची समझी राजनीति के तहत वर्तमान विधायक के कहने पर किया जा रहा है जो राजनैतिक दवा भी माना जा सकता है यहां परिजनों ने मीडिया के समक्ष अपना बयान भी दिया है वही आज दिनांक को गांव मड़वा के उपसरपंच हनुमान साहू ने गांव के लोगों को एकजुट कर जिला एसपी के पास न्याय की गुहार लगाने जा ही रहे थे कि चौकी प्रभारी को इसकी भनक लग गई और घेराबंदी कर उपसरपंच को भी उठा लिया गया और उनके साथ भी चौकी प्रभारी व स्टाफ के कई पुलिसकर्मियों ने मिलकर जमकर लाठी डंडों से मारपीट की गई इसकी शिकायत परिजनों को लगी तो परिजनों ने एसपी से सारी बातों से अवगत कराया गया एसपी के कहने पर चौकी प्रभारी ने अंततः उपसरपंच को छोड़ दिया गया और उनसे डरा धमका कर कोरे कागजों पर दस्तखत करवा लिया गया कि की आप के साथ मारपीट गाली-गलौज नहीं की गई वही हनुमान साहू ने जब चौकी से छूटे तो यह पूरी जानकारी मीडिया से रूबरू होकर आपबीती बताइए एक तरफ सीधी एसपी रविंद्र वर्मा पीड़ित व्यक्तियों को न्याय दिलाने की बात कहते हैं और सेमरिया चौकी प्रभारी पर इस तरह संगीन आरोप लग रहे हैं चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राजपूत पर आरोप लगना कोई नई बात नहीं है अपनी समस्या लेकर जाओ तो 151 सीएम हेल्पलाइन में पुलिस के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कराओ तो भी 151 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया जाता है ऐसे कई मामला संज्ञान में आए हुए हैं एक कहावत है कि सैया कोतवाल तो डर काहे का वही एडिशनल एसपी अंजू लता पटले मामलों को लेकर थाना प्रभारी चुरहट सतीश मिश्रा को जांच के लिए अपने ही चौकी के चौकी प्रभारी पर टीम गठित कर रिपोर्ट मांगी गई है देखना दिलचस्प होगा कि अब रिपोर्ट पर क्या कुछ मामला सामने आता है
जिला ब्यूरो सीधी विमलेश द्विवेदी 9926349672