समाजसेवी का संघर्ष लगातार है जारी

सीधी/ जिले के वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट हेम प्रताप तिवारी ने आज मीडिया के समक्ष अपनी मांग को दोहराते हुए एक बार फिर से अपनी आवाज को बुलंद किया है, बता दें कि समाजसेवी हेम प्रताप तिवारी के द्वारा पिछले 1 वर्षों से लगातार आज तक बहरी सिहावल में महाविद्यालय खोले जाने की मांग करते आ रहे हैं, और महाविद्यालय खुलने तक उनका संकल्प जारी रहेगा जैसा कि आप सभी को पता है कि बहरी में महाविद्यालय खोले जाने से आसपास के तकरीबन 90 किलोमीटर के अंदर बसे करीब 160 गांव के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में महाविद्यालय खोलने से लाभान्वित होंगे और 160 गांव की जनता डॉ हेम प्रताप तिवारी के नेतृत्व में बहरी में महाविद्यालय खोलने की मांग करती आ रही है बहरी में महाविद्यालय खोला जाना आसपास गांवों के शिक्षा से जुड़े सभी बच्चों के जनहित में हैl इतना ही नहीं समाज सेवी हेम प्रताप तिवारी द्वारा शिक्षा और किसानों से जुड़ी ऐसे कई तमाम समस्याओं को लेकर मध्य प्रदेश की सरकार से त्वरित समाधान किए जाने की अपील की हैl
प्राइड इंडिया न्यूज़ के लिए
रमा नायक तिवारी