अल्ट्राटेक सीधी सीमेंट प्लांट में सम्पन्न हुई सेफ्टी कार्यशाला
अल्ट्राटेक सीधी सीमेंट प्लांट में सम्पन्न हुई सेफ्टी कार्यशाला
सीधी , बघवार। सुरक्षित कार्य संचालन एवं संपादन को दृष्टिगत रखते हुए पूर्व की भांति एक मई को अल्ट्राटेक सीधी सीमेंट प्लांट के प्रमुख द्वार परिसर में “हमारा लक्ष्य शून्य नुकसान, जोखिम जीरो -जीवन, हीरो”की,थीम के साथ सेफ्टी कार्यशाला मीटिंग प्लांट के सेफ्टी विभाग की सुव्यवस्था में सम्पन्न हुई। उक्त अवसर पर प्लांट के प्रमुख बी पी सिंह सग्गू ने सैकड़ों की संख्या में सम्मिलित श्रमिकों/कर्मचारियों को समझाइश करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि हम सभी कार्यरत जन अल्ट्राटेक संस्थान के सदस्य हैं। सुरक्षित संयंत्र तथा सुरक्षित कार्य संस्थान की मूल्यवान सम्पत्ति है।सबको मिलकर सुरक्षा को सर्वोच्च्य प्राथमिकता देने की आवश्यकता है ताकि दुर्घटनाओं को शून्य किया जा सके। उन्होंने एक मई श्रमिक दिवस की सालगिरह पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी समाज,देश, संस्थान, एवं उद्योगों में कामगारों तथा मेहनतकशों की अहम भूमिका होती है,,जिसे आत्मसात करने की आवश्यकता है। श्रमिक दिवस पर आयोजित सेफ्टी मीटिंग में”नहीं होगा कष्ट,जब सेफ्टी होगी फर्स्ट,काम के साथ आपकी सुरक्षा आपके हाथ,। अपनी सुरक्षा से न हो बगावत, दुर्घटनाओं को मत दो दावत,,।”आदि सचेतन पंक्तियों की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।
उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से प्लांट के मानव संसाधन प्रमुख एफ एच योगेश द्विवेदी, माइंस विभाग के एफ एच भरत गोखरू, टेक्निकल एफएच रानाडे के सहित प्लांट के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों, के सहित सभी प्रभागीय अधिकारियों, इंजीनियरों, कर्मचारियों, श्रमिकों, कामगारों, संविदाकारों आदि सभी उपस्थित रहे।समापन सेफ्टी विभाग के एसएच राजेश राय द्वारा किया गया।
जिला ब्यूरो सीधी विमलेश द्विवेदी 9926349672