अभियोक्त्री के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी भगवान सिंह रजक को 20 वर्ष का कठोर कारावास की सजा

0 573

ग्वालियरः- न्यायालयः-एकादशम् अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट, श्रीमान तरूण सिंह ने आरोपी भगवान सिंह रजक पुत्र बादाम सिंह रजक उम्र 19 वर्ष, निवासी सिद्ध बाबा मंदिर के पास, थाना गिरवाई जिला ग्वालियर धारा 376(3) भादवि एवं धारा 3/4(2) पॉक्सो अधिनियम में 20-20 वर्ष का कठोर कारावास एवं 25,00-2500/-रूपये का जुर्माने से दंण्डित किया।

अभियोजन की ओर से पैरवी करने वाले सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री आशीष कुमार राठौर एवं उनकी सहयोगी एडीपीओ नैन्सी गोयल ने घटना के बारे में बताया कि दिनांक 30.01.2021 को अभियोक्त्री के पिता तथा माता शाम को लगभग 6ः00 बजे काम से घर वापस आई तब उन्हें उनकी छोटी पुत्री ने जानकारी दी कि अभियोक्त्री दोपहर के लगभग 11ः00 बजे से घर पर नहीं हैं। अभियोक्त्री को आसपास एवं रिश्तेदारी में तलाश करने पर अभियोक्त्री की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। अभियोक्त्री के विवाह की बात भगवान सिंह रजक के साथ चल रही थी लेकिन भगवान सिंह के साथ विवाह नहीं हो पाया था। भगवान सिंह रजक के द्वारा अभियोक्त्री को बहला-फुसलाकर ले जाने के संदेही के आधार पर अभियोक्त्री के पिता ने अभियोक्त्री की गुमशुदगी की प्रथम सूचना रिपोर्ट थाना झांसी रोड़, ग्वालियर में पंजीबद्ध कराई जो थाना झांसी रोड़ जिला ग्वालियर के अपराध क्रं. 50/2021 अंतर्गत पंजीबद्ध की गई। अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय ने अभियोजन के तर्को से सहमत होकर आरोपी को सजा सुनाई।

सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी
जिला ग्वालियर म0प्र0

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment