केसरवानी वैश्य नगर सभा ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन केसरवानी जाति को प्रदेश की अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल करने की उठी मांग

0 740

केसरवानी वैश्य नगर सभा ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
केसरवानी जाति को प्रदेश की अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल करने की उठी मांग
सीधीकेसरवानी वैश्य नगर सभा ने प्रदेश उपाध्यक्ष रवि केसरी के मार्गदर्शन एवं जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में स्थानीय वीथिका भवन में धरना प्रदर्शन कर केसरवानी जाति को अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में सम्मिलित किये जाने हेतु जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नाम से ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन सौंपते हुए मीडिया कर्मियों से चर्चा के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि मध्यप्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में केशरवानी जाति लम्बें अर्से से सपरिवार निवासरत है लेकिन मध्यप्रदेश में आजादी के सात दशक के बाद भी केसरवानी समाज आर्थिक, शैक्षणिक एवं राजनैतिक दृष्टिकोण से अत्याधिक पिछड़ा हुआ है। समाज का 80 से 90 प्रतिशत परिवार जीविकोपार्जन के लिए हाथठेला, पान दुकान, सब्जी, चाट, छोटी-मोटी किराना की दुकान, फाट्ट सहित दैनिक मजदूरी करने को विवश है तथा शासकीय सेवाओं में भी केसरवानी समाज की सहभागिता लगभग नगण्य है।
उन्होने कहा कि सन् 1953 में काका कालेलकर समिति की रिपार्ट एव ंबी.पी. मण्डल आयोग द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट एवं उच्चतम न्यायालय में दायर याचिका इंदिरा साहनी बनाम भारत सरकार में दिए गये निर्णय के अनुपालन में भारत सरकार के समाज कल्याण मंत्रालय ने सभी प्रदेशों को अन्य अनुशंसित जातियों के साथ केसरवानी जाति को भी आरक्षण प्रदान करने हेतु संकल्प संख्या 12011/68/93 बी.सी.सी.(सी.) तथा भारत सरकार का राजपत्र असाधारण भाग-1,खंड-1 दिनांक 08 दिसम्बर 2011/अग्रहायण 17, 1993 सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय का संकल्प के आधार पर मध्यप्रदेश में केसरवानी जाति को अन्य पिछडा वर्ग की सूची में सम्मिलित किये जाने हेतु केसरवानी वैश्य नगर सभा ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान से समुचित कार्यवाही एवं आदेश प्रसारित करने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपने वालो में मुख्य रुप से केसरवानी सभा के भोला गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, घनश्याम दास गुप्ता, संतलाल गुप्ता , गोपाल प्रसाद गुप्ता, डिगन लाल गुप्ता , आलोक केसरी , दिनेश गुप्ता , प्रदीप गुप्ता , केके गुप्ता ,वीरेंद्र गुप्ता , राम भजन गुप्ता ,शीतल प्रसाद गुप्ता ,राम शिरोमणि गुप्ता , फूलचंद गुप्ता , जितेंद्र गुप्ता ,जुगनू गुप्ता , बद्री गुप्ता ,भानु गुप्ता ,शिव कुमार गुप्ता ,सुरेश गुप्ता , पंकज गुप्ता , जितेंद्र गुप्ता ,अनुराग गुप्ता , गणेश गुप्ता एवं केसरवानी महिला सभा सीधी से अध्यक्ष संगीता गुप्ता , अंजू केसरी, रिचा गुप्ता , राजकुमारी गुप्ता , सपना गुप्ता , कीर्ति गुप्ता , रोशनी गुप्ता , अनामिका गुप्ता एवं केसरवानी तरुण सभा सीधी से अध्यक्ष शिव शंकर गुप्ता , अमित गुप्ता , बालाजी गुप्ता , सोनू गुप्ता , गणपत गुप्ता , अमित केसरी , विपिन गुप्ता , अजीत गुप्ता , सोनू गुप्ता चूड़ी, रोहित गुप्ता , रिंकू गुप्ता , द्वारिका गुप्ता , अजय गुप्ता , करण गुप्ता , नितेश गुप्ता , दीपेंद्र गुप्ता , सीतांशु गुप्ता सहित समाज के कई वरिष्ठ लोग एवं युवा तरुण भाई उपस्थित रहे।

जिला ब्यूरो सीधी विमलेश द्विवेदी 9926349672

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment