शासकीय कार्य में बाधा डालने व पुलिस पर पथराव करने वाले आरोपीगणों को सजा।

0 824

कार्यालय जिला लोक अभियोजन अधिकारी,जिला ग्वालियर (म.प्र.)
जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर ग्वालियर (म.प्र.) 474001

शासकीय कार्य में बाधा डालने व पुलिस पर पथराव करने वाले आरोपीगणों को सजा।

ग्वालियरः– न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमान उपमा भार्गव ग्वालियर ने आरोपीगण को दोषी पाते हुये एक-एक वर्ष की सजा।
अभियोजन की ओर से पैरवी करने वाले सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री पवन कुमार शर्मा ने घटना के बारे में बताया कि फरियादी दयाराम शर्मा सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदस्थ होकर दिनांक 05-04-2015 को ग्रम धुआं हनुमान जयंती उत्सउव में डयूटी पर था, दोपहर लगभग 15ः00 बजे छत्तर सिह निवासी कैंठ का ट्रैक्टर ट्रोली में लोगों को भरकर धुआं मेला आया। नहर पुलिया के पास पहुंचा और बेरीकेट को हटाकर जबरन मेला के अंदर मय ट्रैक्टर ट्राॅली के जाने लगा वहां पर डयूटी में तैनात होमगार्ड पीसी अशोक दुबे और होमगार्ड हवलदार पुरूषोत्तम के रोकने पर ट्रैक्टर ट्रोली को उपर चढाने की धमकी देते हुये ले जाने लगा पास ही मैं वह डयूटी में था वह वहां पहुंचा और उसे समझाया तो ट्रैक्टर चालक छत्तरसिंह और ट्रोली में बैठे जण्डैहल सिंह, लखन सिंह, उदयभान सिंह, धर्मेन्द्रक सिंह, हरकंठ सिंह गुर्जर, सवाराम उर्फ लटटों गुर्जर एवं टीरा बघेल निवासी कैठ के एकराय होकर ट्रैक्टतर ट्रोली को जबरन मेला में ले जाने के लिये पुलिस बल पर पत्थर फेकने लगें, जिससे आरक्षक 652 मातादीन, 616 रामवरन सिंह, 23 राजेन्द्र शर्मा, 1586 अनिल तिवारी को चोटें आयी, उपरोक्तट घटना के संबंध में पुलिस थाना घाटीगांव में अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। विवेचना उपरंात अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में पेश किया गया। माननीय न्यायालय ने अभियोजन के तर्काे से सहमत होकर आरोपी गुड्डू मुसलमान उर्फ इरशाद खां को सजा सुनाई।
पवन शर्मा
सहायक जिला अभियोजन अधिकारी
जिला- ग्वालियर म0प्र0

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment