पंद्रह दिवसीय नि:शुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर हुआ प्रारंभ

0 918

 

सीधी -सीधी नगर के मानस भवन प्रांगण में सीधी जिला बॉक्सिंग संघ सीधी के तत्वाधान में मंगलवार 25 अप्रैल से 15 दिवसीय निशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य खिलाडिय़ों में प्रतिभा को तराशना व खेल के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना अथवा आकर्षित करने का है।
संस्था के सचिव माखनलाल मिश्र में बताया कि समर कैंप में प्रशिक्षकों द्वारा बॉक्सिंग, कराते, स्कैटिंग व योगा क्लासेज के साथ विभिन्न खेल तथा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान खेल की बारीकियां, शारिरिक दक्षता, कुशलता और मैच के अभ्यास से खिलाडिय़ों का खेल कौशल बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

कैंप का समय प्रतिदिन सुबह 5:30 से 7:30 बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि शिविर में बालक व बालिकाओं की न्यूनतम आयु 6 वर्ष व अधिकतम 21 वर्ष रखी है। उन्होंने बताया कि इच्छुक छात्र अपने अभिभावकों के साथ मानस भवन में उपस्थित होकर या मोबाइल नंबर 9039476426 के द्वारा रजिस्ट्रेशन करवा सकते। समर कैम्प में सभी बालिका प्रतिभागियों को आत्मरक्षा का बेसिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।सादर प्रकाशनार्थ माखन मिश्रा , सचिव सीधी जिला बॉक्सिंग संघ सीधी ,मो. 9039476426

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment