रवि की फसल (गेहूॅ, चना, मसूर एवं सरसों) उपार्जन हेतु स्लॉट बुकिंग किसानों के लिए जारी
रवि की फसल (गेहूॅ, चना, मसूर एवं सरसों) उपार्जन हेतु स्लॉट बुकिंग किसानों के लिए जारी
सीधी 22 अप्रैल 2023
उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास ने जानकारी देकर बताया है कि किसानों को उनकी उपज का अधिकतम दाम देने के लिए शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर फसल का उपार्जन किया जाता है। पंजीकृत किसानों से जिले के निर्धारित खरीदी केन्द्रों में गेहूॅ, चना मसूर एवं सरसों का उपार्जन प्रारम्भ कर दिया गया है। गेहूॅ, चना, मसूर एवं सरसों उपार्जन के लिए प्रति क्विंटल की दर निर्धारित की गई है। जिले भर में सहकारी समितियों के माध्यम से नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा गेहूॅ, चना मसूर एवं सरसों की खरीदी की जा रही है। गेहूॅ, चना, मसूर एवं सरसों उपार्जन के लिए स्लाँट बुक करने का कार्य प्रारम्भ हो गया है। इस वर्ष किसानों को गेहूॅ, चना, मसूर एवं सरसों खरीद के लिए एसएमएस नहीं भेजा जाएगा। किसान गेहूॅ, चना, मसूर एवं सरसों के बिक्री का दिनांक तथा समय पोर्टल पर स्वयं बुक कर सकते हैं। किसान सबसे पहले ई-उपार्जन पोर्टल पर उपार्जन की लिंक पर क्लिक करें, इसमें स्लाॅट बुकिंग का विकल्प दिखेगा, किसान अपना पंजीयन कोड दर्ज करें, कोड दर्ज करने पर पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर ओटीपी प्राप्त होगा, ओटीपी दर्ज करने के बादी किसान तहसील, उपार्जन केन्द्र तथा उपज बिक्री का दिनांक दर्ज करें, इसके बाद स्लाॅट बुक पर सबमिट करें। पोर्टल पर पंजीकृत किसान द्वारा बुक किसे गये स्लाॅट की जानकारी प्रदर्शित होगी, इसका प्रिंट निकाला जा सकता है। किसान अपने पंजीकृत एन्ड्राॅयड फोन, लोक सेवा केन्द्र, ग्राम पंचायत, एमपी ऑनलाइन के कियोस्क सेन्टर, उपार्जन केन्द्र तथा इन्टरनेट कैफे का उपयोग कर गेहूॅ, चना, मसूर एवं सरसो उपार्जन के लिए स्लाॅट बुक कर सकते हैं। किसान प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक, दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे के बीच किसान बन्धु अपनी उपज की बिक्री कर सकते हैं। गेहूॅ, चना, मसूर एवं सरसो का उपार्जन प्रत्येक सप्ताह सोमवार से शुक्रवार तक किया जायेगा।
जिला ब्यूरो सीधी विमलेश द्विवेदी 9926349672