शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी भीषण आग, ट्राली सहित गेहूं फसल जलकर हुई खाक!

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें

0 924

सिहावल: सीधी/

सिहावल: विकासखंड के ग्राम पंचायत लिलवार मे विद्युत व्यवस्था चरमराई है | आज सुबह समय दरमियानी 7:30 बजे श्री सुरशरि पाठक के घर से लेकर रमाकांत पाठक के घर के बीच खुला वायर होने एवं शॉर्ट सर्किट की वजह से ट्रैक्टर ट्राली सहित गेहूं फसल जलकर खाक हो गई | ग्रामीणों द्वारा बीच बचाव करते हुए ट्रैक्टर इंजन को अलग कर दिया गया किंतु ट्राली एवं फसल जलकर खाक हो गई |

सीधी जिले के लगभग सभी क्षेत्रों में केवलाइजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है | किंतु घनी आबादी वाले लिलवार ग्राम पंचायत मे खुले वायर से विद्युत सप्लाई का ऐसा नजारा देखेंने को मिलेगा जिसे देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी और रोंगटे खड़े हो जाएंगे | ग्रामीणों द्वारा कई बार अमिलिया डीसी एवं जिला एसी कार्यालय में लिखित सूचनाएं दी गई | क्षेत्रीय विधायक द्वारा विद्युत विभाग के खिलाफ कुव्यवस्थाओं को लेकर धरना अनशन भी किया गया किंतु आज दिनांक तक कोई सुधार व्यवस्था नहीं की गई और ना ही प्रशासन स्तर से विद्युत शार्ट सर्किट की वजह से हुई आगजनी की घटनाओं पर ध्यान दिया जाता है |

कई बार शार्ट सर्किट की वजह से किसानों की साल भर की कमाई उनकी फसल जलकर खाक हो जाती है तथा किसानों को रबी सीजन में आगजनी की घटनाओं का भय सताता रहता है | खुले वायर होने की वजह से ग्रामीणों द्वारा लुग्गी फसा करके विद्युत का उपयोग किया जाता है जिससे आवागमन प्रतिबंधित होता है एवं वाहनों सहित फसलों में आगजनी का खतरा आए दिन बना रहता है
किंतु बिजली विभाग द्वारा
आगजनी की इन घटनाओं का कोई मुआयना नहीं किया जाता | जिससे विद्युत खपत का भार अन्य उपभोक्ताओं को उठाना पड़ता है एवं आए दिन विद्युत एक्सीडेंट की घटनाओं का सिलसिला जारी रहता है |

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment