गुलाबगंज निशुल्क जल सेवा का हुआ शुभारंभ

गुलाबगंज(विदिशा म.प्र.)-गर्मियों के दिन में कड़कती धूप में यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए नगर के युवाओं ने प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी रेलवे स्टेशन पर निशुल्क जल सेवा पियाऊ पर पानी पिलाने का कार्य शुरू किया,इस दौरान युवाओं के नेतृत्व में स्टेशन अधीक्षक गौरव मेहरा द्वारा प्याऊ का शुभारंभ पूजा अर्चन कर फीता काटकर किया गया जहा समाज सेवी गजेंद्र नरवरिया ने बताया कि क्षेत्र के युवा बिना किसी वेतन के रेलवे प्लेटफॉर्म परनिशुल्क जल सेवा का कार्य पिछले 12 वर्षो से कर रहे हैं और इस पुनीत कार्य में पियासो को पानी पिलाने लिए बच्चों से लेकर वृद्ध भी अपना समय देते हैं ।

इस मौके पर रमाकांत झुडेले,वीरेंद्र वर्मा,जगत सिंह दांगी,राजकुमार रैकवार,इंदु दांगी,सचिन यादव,पियूष शर्मा, प्रियांशु वर्मा,शिवम पटवा, आदित्य राजपूत,जितेंद्र दांगी,आदि लोग मौजूद थे
प्राइड इंडिया न्यूज के लिए जिला ब्यूरो रूपेश कुशवाहा की रिपोर्ट