पुलिस चौकी बम्हनी से महाज 500 मीटर दूरी रोड के किनारे नाले में युवक का मिला शव गांव में हड़कंप जांच में जुटी पुलिस

0 914

पुलिस चौकी बम्हनी से महाज 500 मीटर दूरी रोड के किनारे नाले में युवक का मिला शव गांव में हड़कंप जांच में जुटी पुलिस

सीधी जिले के चुरहट थाना पुलिस चौकी बम्हनी क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी बम्हनी से महज 500 मीटर की दूरी पर रोड के किनारे नाले मृतक अजय साकेत पिता राम सिया साकेत उम्र 25 वर्ष मृत अवस्था में शव मिलने से गांव में हड़कंप मचा हुआ है

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि रोड के किनारे से जब लोग गुजर रहे थे तो युवक को नाले में देखा और युवक के आसपास कुत्ते घूम रहे थे रोड से गुजर रहे लोगों ने देखा गांव के लोग एकजुट हो गए और आनन-फानन पर नजदीकी पुलिस चौकी बम्हनी को सूचना दी गई आज सुबह 8:00 बजे पुलिस पहुंचकर विवेचना कर रही है और वही बताया जा रहा है कि यह घटना को रात में अंजाम दिया गया है जहां मृतक के शरीर में कई जगह चाकू के निशान देखा जा रहा है और गले में भी कई चाकू से वार किया गया है मृतक युवक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच है और युवक कहां का है यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है 

वहीं पुलिस पहुंचकर जांच में जुट चुकी है और पता लगाया जा रहा है कि आखिर यह घटना किस वजह से घटी और इस घटना को अंजाम देने वाले कौन लोग हैं और कितने लोग थे बाकी पूरी सच्चाई पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा

जिला ब्यूरो सीधी विमलेश द्विवेदी 9926349672

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment