विधायक समीर कुमार मोहंती वृन्दावन चंद्र उच्च विद्यालय के प्रबंधन समिति कि बैठक में शामिल हुए

0 792

विधायक समीर कुमार मोहंती वृन्दावन चंद्र उच्च विद्यालय के प्रबंधन समिति कि बैठक में शामिल हुए

जमशेदपुर। चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदर पुर स्थित वृन्दावन चंद्र उच्च विद्यालय के विद्यालय प्रवंधन समिति का गठन किया गया। विद्यालय परिसर में बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती के अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला सत्यवीर रजक उपाध्यक्ष, सचिव प्रभारी प्रधानाध्यापक सुभाशीष चौधुरी, सदस्य कनीय अभियंता राजेश कुमार राउत, सांसद प्रतिनिधि सुनाराम हांसदा, विधायक प्रतिनिधि बाबूलाल मांडी, मुखिया हिरामोनी हांसदा, विद्यालय के भूमिदाता मुकुलरंजन गिरी, अभिभावक भुजुराम मांडी, अभिभावक जमालुद्दीन खान को सम्मिलित किया गया। विधायक के विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं ने आरती उतारी तथा चंदन टीका लगाकर स्वागत किया। प्रधानाध्यापक सुभाशीष चौधुरी ने स्वागत संबोधन किये। विद्यालय के कार्यकलाप के बारे में जानकारी तथा मंच संचालन सहायक शिक्षक गोपाल माहली ने किया। विधायक ने उपस्थित वच्चों तथा विद्यालय परिवार के सदस्यों से कहा कि विधायक निधि से पेयजल तथा अधूरी चारदीवारी का निर्माण करा दी जाएगी। विधायक ने विद्यालय के दिव्यांग छात्रा सुप्रिया राणा को आर्थिक मदद किये साथ ही गुड़ाबांधा प्रखंड विकास पदाधिकारी स्मिता नगेशिया से बच्ची को संभव मदद का निर्देश दिए

मौके पर पंचायत के उप मुखिया ममता हांसदा, चंदनपुर पंचायत समिति सदस्य सावना मांडी, विद्यालय के शिक्षक रघुनाथ मुर्मू, विद्यालय समिति के अध्यक्ष मुस्ताफ़ा अब्बासी, उपाध्यक्ष विनय गिरी, आशीष गिरी, समीर दास, नटबर पाल, मुरलीमोहन पाल, सरकार मुर्मू आदि उपस्थित थे।

प्राईड इंडिया न्यूज़ से धनंजय कुमार (7857826506) की रिपोर्ट।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment