राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द से युवा कांग्रेस जिला इकाई सीधी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश

0 1,335

नेशनल ब्यूरो चीफ – राकेश शर्मा

सीधी➖ कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने से सीधी के कांग्रेश कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है‌। लोकसभा सचिवालय के इस कदम के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ता जगह जगह पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे है।मध्य प्रदेश के सीधी जिले में नगर इकाई एवं ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया एवं पुतला फूंका। इस फैसले के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ता ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर तक प्रदर्शन कर रहे हैं। युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ने अपने वक्तव्य में कहा कि कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के पीछे बीजेपी ने एक षड्यंत्र रचा और कानूनी दांवपेच का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने अपने रास्ते से राहुल गांधी को हटाने का प्रयास किया है! क्योंकि वे लगातार सड़क से लेकर संसद तक जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं और जनता के हक के लिए आवाज उठा रहे हैं। इसी आवाज को दबाने के लिए भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व काफी परेशान है! क्योंकि इन्होंने देश को अदानी और अंबानी को बेच दिया है ,और यह बात वे दबाना चाहते हैं। जिससे कि देश की जनता की आवाज दब जाए!

 

कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा विपक्षी दलों को ईडी एवं सीबीआई का खौफ दिखाकर कानूनी कार्यवाही की धमकी देते हुए लगातार डराया जा रहा है! और फर्जी तरीके से राहुल गांधी की सदस्यता को समाप्त किया गया है !क्योंकि आगामी चुनाव में बीजेपी को यह डर सता रहा था की जनता अगर इस मामले को समझ गई तो उनका विरोध शुरू हो जाएगा और राज्यों के साथ-साथ केंद्र की सत्ता भी चली जाएगी। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए यह त्वरित कार्यवाही की गई है। जिसका मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस पुरजोर विरोध करता है। देश का एक-एक युवा राहुल गांधी के साथ है और लोकतंत्र की लड़ाई में कदम से कदम मिलाकर उनके साथ चलने के लिए तैयार है। लोकतंत्र की हत्या कि अब पराकाष्ठा हो चुकी है ऐसी संवेदन हीन सरकार देश के इतिहास में कभी नहीं आई! लोकतंत्र दर्द तभी जिंदा होगा या बचेगा जब विपक्ष मजबूत हो क्योंकि सत्ता पक्ष से सवाल जवाब करने का अधिकार जनता ने विपक्ष को दिया है! और यदि विपक्ष ही नहीं रहेगा तो सरकार का मनमाना रवैया ऐसा ही चलता रहेगा! जैसा बीजेपी के सरकार में नोटबंदी से लेकर के लगातार कई फैसले लिए जा रहे हैं जो देश के वर्तमान एवं भविष्य दोनों के लिए खतरा हैं। भारतीय जनता पार्टी के इस कृत्य से देश शर्मसार है कई ऐसे बयान उनके नेताओं ने दिए हैं जिस पर इतनी कड़ी कार्यवाही आज तक नहीं हुई है।

विरोध प्रदर्शन में रत्नेश सोनी नगर अध्यक्ष निलेश पांडे उपाध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस कमेटी रजनीश श्रीवास्तव, संतोष चौरसिया, अजय अहूजा, उदय गुप्ता, वसीम, बेमी, विपिन सोनी, बृजेश जयसवाल, सनी मोटवानी, यश सोनी, मनीष गुप्ता, अमन दोलतानी, जतिन सोनी, प्रकाश नामदेव, रितेश सोनी, मो इस्लाम, मनीष तिवारी, अंकित और अन्य सभी का भारी संख्या में कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।
*सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ➖राकेश शर्मा -9993221450*

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment