सीधी में 38 साल महिला ने लगाया दुष्कर्म करने का प्रयास का आरोप एवं मारपीट

0 1,025

सीधी में 38 साल महिला ने लगाया दुष्कर्म करने का प्रयास का आरोप एवं मारपीट

सीधी में अमिलिया थाना अंतर्गत एक बड़ा मामला देखने को मिला जहां 38 साल के महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया, 14 मार्च को शाम को लगभग 5:00 बजे महिला घर से शौच के लिए निकली हुई थी वही महिला शौच के बाद घर वापस आ रही थी तभी राजेंद्र सिंह पिता शिव शंकर सिंह ने महिला को पकड़ लिया और महिला का मुंह दबाकर उसे खींचते हुए ले जा रहा था तभी महिला का ससुर ने महिला को देखा तो महिला के पति को आवाज देते हुए बताया तभी महिला के पति ने छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन आरोपी राजेंद्र सिंह के साथ और कई लोग थे जिनके द्वारा महिला और उसके पति के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान महिला घायल हो गई जिसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय सीधी लाया गया जहां इलाज जारी है। वहीं दूसरी तरफ महिला का पति अमिलिया थाना अंतर्गत शिकायत दर्ज कराने पहुंचा जहां पति का कहना है कि कुछ ही दिन पहले मेरे नाबालिग बेटी के साथ इसी व्यक्ति ने बलात्कार किया था जिसका केस जिला न्यायालय में चल रहा, और आज मेरी पत्नी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने मनमर्जी FIR दर्ज की है जिसमें पुलिस ने मारपीट की धारा 294, 323, 506 और 34 की धारा लगाते हुए पुलिस ने शिकायत दर्ज की

वहीं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह एक्सीडेंट का मामला है जो एक्सीडेंट के बाद महिला के साथ मारपीट हुई पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर लिया है जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है जांच के बाद जो भी रिपोर्ट आएगी उचित कार्यवाही की जाएगी

जिला ब्यूरो सीधी विमलेश द्विवेदी

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment