अंतर्राज्यीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का दूसरा दिन रहा काफी रोमांचक! कल खेला जाएगा सुपर सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच
प्राइड इन्डिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें

सिंहावल:सीधी
मिनी स्टेडियम में स्वर्गीय कुंवर नरेंद्र सिंह स्मृति अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के 23वें सोपान के दुसरे दिन का दूसरा मैच मुंबई महानगरी v/s ग्रीन आर्मी दिल्ली के बीच खेला गया दो शून्य से ग्रीन आर्मी दिल्ली रही विजेता एवं तीसरा मैच मुगलसराय (उत्तर प्रदेश) v/s रेड आर्मी सिकंदराबाद के बीच खेला गया जिसमें बेस्ट ऑफ फाइव में पहला सेमीफाइनल मैच रेड आर्मी सिकंदराबाद ने जीतकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है | वहीं कल सुबह 9:00 बजे से सुपर सेमीफाइनल मैच ग्रीन आर्मी दिल्ली v/s प्रयागराज के बीच खेला जाएगा इन दोनों टीमों में से जो जीतेगी वह सिकंदराबाद रेड आर्मी से खेलेगी फाइनल मुकाबला |

आज के खेल में मुख्य अतिथि रहे जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री श्रीमान सिंह , जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, विनोद वर्मा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सारदा सिंह,
जनपद पंचायत सिहावल के उपाध्यक्ष मनोज सिंह चंदेल साथ ही सिहावल ब्लॉक कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी गण, खेल प्रेमी, दर्शक जनता जनार्दन उपस्थित रहे |

कल दोपहर 2:00 बजे से खेला जाएगा फाइनल मुकाबला जिसके मुख्य अतिथि होंगे पूर्व मंत्री एवं वर्तमान सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल l
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश) सिहावल संवाददाता शाहिद खान