बहराइच नगरवासियों की सभी समस्याओं का निस्तारण करने का प्रयास करूंगा: मौलाना सिराज मदनी

0 680

 

बहराइच /नगरपालिका परिषद बहराइच के अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद नगर वासियों की सभी समस्याओं का निस्तारण करने का प्रयास करूंगा
यह जानकारी नगरपालिका परिषद बहराइच के निर्दलीय चेयरमैन प्रत्याशी मौलाना सिराज मदनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है
ज्ञात हो कि बहराइच नगर वासी अनेक समस्याओं से जूझ रहे हैं और बारिश के समय में उनकी समस्याओं में बढ़ोतरी हो जाती है लेकिन नगरपालिका प्रशासन बहराइच नगर वासियों की समस्याओं को सुनने और उसका निस्तारण करने के बजाय उनकी अनदेखी करता चला आ रहा है
नगर पालिका परिषद बहराइच के अंतर्गत आने वाली समस्याओं में मुख्य रूप से सड़कों पर गड्ढों का होना, नालियों का टूटी होना, जिसके कारण नालियों का गंदा पानी सड़कों पर भरता है और नाली और नालों की सफाई न होने के कारण बरसात के समय बारिश का पानी लोगों के घरों में जमा होना शामिल है जिसमें मुख्य रूप से नौव्वागढी मोहल्ला,घसियारी पुरा,ननकू हत्ता,पुराना नानपारा बस स्टैंड,बिसातखाना आदि मोहल्लों में बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस जाता है
बरसात के पानी से मोहल्ला नव्वागढी के लोग सबसे ज्यादा परेशान होते हैं
मौलाना सिराज मदनी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से नगर पालिका परिषद बहराइच के लोगों को अवगत कराया है कि अगर बहराइच की जनता ने उनको आने वाले नगरपालिका परिषद के चुनाव में अपना कीमती वोट देकर कामयाब बनाया तो नगरपालिका परिषद बहराइच के अंतर्गत आने वाली सभी समस्याओं का निस्तारण करने का प्रयास करेंगे।

रिपोर्टर सुभाष कुमार विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ प्राइड इंडिया न्यूज़ बहराइच

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment