हल्ला बोल आंदोलन को सफल बनाने जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह कर रहे सघन जनसंपर्क

0 881

हल्ला बोल आंदोलन को सफल बनाने जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह कर रहे सघन जनसंपर्क


भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 17 मार्च को पूजा पार्क सीधी में आयोजित हल्लाबोल आंदोलन को सफल बनाने जिला अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह, सेमरिया ब्लॉक प्रभारी पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश पाठक,ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद तिवारी संकट,भूपेंद्र सिंह महेंद्र, मंडलम अध्यक्ष दिनेश गुप्ता,विक्रम सिंह ने ग्राम सेमरिया,नौढिया,गाड़ा,देवघटा हिनौता में जनसंपर्क कर लोगों से ज्यादा से ज्यादा तादात में पहुंचने की अपील की, जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह ने ग्राम वासियों को भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार को लेकर अपनी बात रखी,आम जनमानस भाजपा सरकार की नीतियों से नाखुश है और प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर चल रही है हल्ला बोल आंदोलन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनमानस में उत्साह का माहौल है जिला अध्यक्ष ब्लॉक प्रभारी एवं सभी ने लोगो से मिलकर ज्यादा से ज्यादा तादात में आंदोलन में शरीक होकर अपने हक की आवाज बुलंद करने और कांग्रेस को सहयोग प्रदान करने की अपील की,जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस के ब्लॉक पदाधिकारी, मंडलम सेक्टर के पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता साथ रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment