राम राज्य स्थापना की दिशा में अहम साबित होने मुख्यमंत्री योगी- केंद्रीय मंत्री
चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जनसभा कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश को नई दिशा देने के लिये दूरदर्शी केंन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश को उन्नत राजमार्गों की सौगात दी है जिसे पिछले 6 सालों में कर्मठ मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने पूरी लगन के साथ धरातल पर उतारा है। इसी क्रम में वीरों की भूमि बुन्देलखण्ड में 3500 करोड रूपये की लागत से 9 महत्वपूर्ण राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गयाआप को बता दे कि मुख्य अतिथि सड़क परिवहन एवं राज्यमार्ग भारत सरकार नितिन गडकरी ने कहा कि आज हमें बीरभूमि महोबा में आने का मौका मिला है उन्होंने कहा बुंदेलखंड व महाराष्ट्र का पुराना रिश्ता है

कहां छत्रपति शिवाजी महाराज व बुंदेलखंड राजा छत्रसाल के बीच घनिष्ठ संबंध रहा जो देश के इतिहास में महत्वपूर्ण है। देश की तरफ से उनको मै धन्यवाद देता हूं । उन्होंने कहा राजा जो मां बहनों की रक्षा करने वाला हो जो दुष्ट जनों का संघार करने वाला होना चाहिए कहा जिसने गरीबों पर अत्याचार कर रहे हैं उनके ऊपर बुलडोजर चलाने चलाए जा रहे हैं मैं देश की जनता की तरफ से योगी आदित्यनाथ को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा हमारी सरकार गांव में गरीबों को कल्याण करने वाली सरकार है। कहा मुख्यमंत्री से अनुरोध करता हूं कि बताएं जहां ज्यादा जाम लगता हो वहां पर फ्लाइ ओवरब्रिज बनाया जाएगा । जो सांसद ने मांग की थी वह पूरी हुई है। राम वन गमन मार्ग में चार लेन की मार्ग की घोषणा करता हूं। कहा की यूपी सरकार लगातार विकास का कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश दोनों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी और सुख समृद्धि बढ़ेगा।

कहा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे व गोरखपुर जाने वाले के रोड की कनेक्टिविटी रहेगी और 41 करोड़ से बाईपास बनेगा। कहा कि मैं डंके की चोट पर कहूगा झूठ नहीं बोलता 2024 तक बुंदेलखंड के रोड अमेरिका की रोड जैसी बनेगा आप कल्पना नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में भारत आज विश्व में आगे बढ़ रहा है अब इस देश का किसान अन्नदाता नहीं ऊर्जा दाता बनेगा। उन्होंने कहा गांव में रोजगार मिलेगा योगी जी के नेतृत्व में पूरा प्रदेश आगे बढ़ रहा है उन्होंने यह भी कहा कि अब मुंबई में उत्तर प्रदेश से लोग कम जाएंगे क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार विकास का कार्य कर रही है और रोजगार को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश सरकार पर्यटन में अच्छा कार्य कर रही है । कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारत को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा छत्रपति शिवाजी व छत्रसाल महराज के संबंधों से बुंदेलखंड से आगे बढ़ेगा।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महोबा गोरखनाथ की तपो भूमि स्थल है। उन्होंने कहा यह आल्हा उदल की भूमि है, और इस सड़क मार्ग जुड़ जाने से गोरखपुर में 3 गुना पर्यटक आने से बड़ा है तो बुंदेलखंड में भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा विकास के साथ देश के इंफ्रास्ट्रक्चर रूप में बदलने का योगदान दिया है बुंदेलखंड से जो एक्सप्रेस वे अभी निकला है 35 करोड़ की लागत से 9 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण हो रहा है।
VISUAL
REPORTER- Ram Singh
CONT INFO-