तमिलनाडु में बिहारियों के साथ दुर्व्यवहार के मुद्दे को गलत पाए जाने पर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन ने छापेमारी शुरू की।

बिहार/ चनपटिया प्रखंड के रहने वाले एवं फेसबुक और व्हाट्सएप पर चर्चित मनीष कश्यप द्वारा तमिलनाडु में बिहारियों के साथ हो रही दुर्व्यवहार की गलत खबर चलाई जाने पर बिहार के एडीजी ने उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दिया है जिसके आलोक में उनके पैतृक आवास समेत अन्य ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है बताते चलें कि पुलिस प्रशासन का मानना है कि मनीष कश्यप एक अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और उनके ऊपर अन्य कई मामले पूर्व में भी दर्ज है