Breaking News

मनरेगा योजना को लगा घुन, बड़े साहब भी नहीं रहे सुन, ग्राम पंचायत में बढा़ भ्रष्टाचार,प्रशासन नहीं करता प्रहार! योजनाएं हो रहीं दफन, जनता को बस डर का कफन!

0 1,492

नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा की विशेष रिपोर्ट

सीधी ➖ पंचायतों में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा विकास! दिनों दिन बढ़ रहे भ्रष्टाचार के मामले! ग्राम पंचायतों में खूब घूम रहा भ्रष्टाचार का पहिया! जनता के लिए आने वाली विभिन्न योजनाओं को कागजों में पूर्ण कर भ्रष्टाचार रूपी कुचक्र में खूब पीसा जा रहा है आम जनता को! पीएम आवास हो या फिर कोई अन्य कार्य बगैर रिश्वत के हो ही नहीं सकता! अपात्र लोगों को भी मिलता है आवास योजना का लाभ!

प्रशासन की चिर निद्रा एवं आंखें बंद होने के कारण मनरेगा योजना को घुन सा लग गया है! सरकार के द्वारा दिए गए विभिन्न योजनाओं के लिए पैसे बरसाती नाले की तरह बहते हुए अधिकारियों एवं ग्राम पंचायतों के संबंधितों की जेब में समा जाते हैं! और कोई नई तस्वीर देखने को नहीं मिलती! संबंधित जिम्मेदार ग्राम पंचायत से लेकर जिला पंचायत के लोग दिन-रात भ्रष्टाचार के आगोश में समाते चले जा रहे हैं! सब कुछ जानते हुए भी जनप्रतिनिधि हों या प्रशासन कुछ अच्छा करना इन्हें रास ही नहीं आता!

सिहावल संवाददाता-शाहिद खान ,

पंचायतों में विभिन्न निर्माण कार्यों की जानकारी कागजों में पूरी कर बड़ी राशि का गबन कर दिया जाता है! सही ढंग से कार्य तो कोई पूर्ण होते नहीं ,जो आधे अधूरे हुए भी उनके गुणवत्ता की बात नहीं करें तो साहब लोग काफी खुश नजर दिखाई देते हैं! मनरेगा जैसा पिटारा पंचायतों एवं सरकारी अमला के लिए भ्रष्टाचार रूपी वरदान सिद्ध हुआ है! सरकार की विकास यात्रा में इन सब पर फोकस कोसों दूर दिखाई देता है! जनता को डरा धमका कर मुंह न खोलने के लिए बाध्य कर दिया जाता है! और जनता सिर्फ हाथ मलती, अपने आवेग को हृदय के अंदर ही दबाकर दफन कर देती है!
यह तो अकाट सत्य है कि अधिकारियों के संरक्षण में ही फल फूल रहा है पूरी तरह से भ्रष्टाचार का यह अनुपम खेल! अब आम जनता जिला कलेक्टर की ओर कतराई हुई नजरों से गुहार लगाती दिख रही है कि साहब इन पर आपकी नजरें कब पड़ेंगी जब इनकी आंखों से खुशियों के झरने बहेंगे!

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment