शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाना नगरपालिका की पहली प्राथमिकता

सीधी जिले के नगर पालिका सीएमओ मधुसूदन श्रीवास्तव द्वारा आज दिनांक शहर के पार्को का भ्रमण कर निरीक्षण किया एवं त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए आज पूजा पार्क एवं मेघदूत पार्क का साफ सफाई एवं स्वच्छता का जायजा लेकर पार्कों को स्वच्छ एवं साफ सुंदर बनाने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही साथ पार्कों में गंदगी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।
जिससे शहर में साफ सफाई एवं स्वच्छता से शहर को और अधिक सुंदर बनाए जा सके। शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए लोगों का सहयोग लेकर उनमें एक सकारात्मक सोच के रूप में आसपास के क्षेत्र में गंदगी मुक्त सुंदर शहर बनाने की ओर अग्रसर है
जिला ब्यूरो सीधी
विमलेश द्विवेदी