दाऊ साहब की पुण्यतिथि अवसर पर समाधि स्थल राव सागर तालाब में पुष्पांजलि कार्यक्रम आज

0 754

सीधी/दाऊ साहब की पुण्यतिथि अवसर पर समाधि स्थल राव सागर तालाब में पुष्पांजलि कार्यक्रम आसमाधि स्थल पर प्रातः 09:00 बजे से पुष्पांजलि कार्यक्रम, विख्यात गायक देंगे भजन की प्रस्तुति

जन नेता,पूर्व केंद्रीय मंत्री,पूर्व राज्यपाल,मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कुंवर अर्जुन सिंह जी “दाऊ साहब” की पुण्यतिथि के अवसर पर समाधि स्थल राव सागर तालाब में पुष्पांजलि कार्यक्रम 6 मार्च को प्रातः 9:00 बजे से आयोजित होगा जिसमें प्रदेशभर से उनके चाहने वाले पहुंचकर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, साथ ही प्रयागराज से पधार रहे विख्यात गायक मनोज गुप्ता एवं उनके साथियों के द्वारा भजन की प्रस्तुति दी जावेगी, राष्ट्र के प्रति दाऊ साहब के योगदान को याद किया जावेगा,दाऊ साहब सर्वहारा बर्ग के नेता थे विभिन्न पदों को सुशोभित करते हुए उन्होंने समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के लिए योजनाएं बनाई, ऐसे महामानव विरले ही पैदा होते हैं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके सभी चाहने वाले समाधि स्थल पर पहुंचकर अपनी पुष्पांजलि अर्पित करें

जिला ब्यूरो सीधी
विमलेश द्विवेदी

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment