भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ ने मोहनिया घाटी में घायल हुए मरीजों को वितरित किए फल, जाना हाल-चाल

भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ ने मोहनिया घाटी में घायल हुए मरीजों को वितरित किए फल, जाना हाल-चा
सीधी ।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय और भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के निर्देशन में भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा जिला चिकित्सालय पहुंचकर मोहनिया सड़क दुर्घटना में घायल हुए मरीजों से भेंट की और मरीजों को फल इत्यादि वितरित किए एवं उपचार आदि की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पार्षद आनंद परियानी, वरिष्ठ भाजपा नेता डा. देवेंद्र त्रिपाठी , जिला मंत्री अमित प्रधान, मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य, नगर मंडल अध्यक्ष अंबुज सिंह, दिनेश गुप्ता, प्रभात कुशवाहा, नंदलाल जेठानी,भूपेंद्र गुप्ता, शंकर गुप्ता,मुकेश सुकवानी ,अतुल सोनी सहित कार्यकर्ता शामिल हुए।
जिला ब्यूरो सीधी
विमलेश द्विवेदी