रामनगर थाना अंतर्ग्रत ग्राम भिटारी दहेज प्रताड़ना को लेकर मृतक रानी विश्वकर्मा की हत्या के मामले को लेकर मृतक के परिजन पहुंचे मैहर लगाई न्याय की गुहार

0 1,071

 

मैहर से निशांत गर्ग की रिपोर्ट प्राइड इंडिया न्यूज़ मैहर

रामनगर थाना अंतर्ग्रत ग्राम भिटारी दहेज प्रताड़ना को लेकर मृतक रानी विश्वकर्मा की हत्या के मामले को लेकर मृतक के परिजन पहुंचे मैहर लगाई न्याय की गुहा

मैहर।✨ मामला रामनगर थाना अंतर्गत ग्राम भिटारी का है जहा बीते दिनों 15/02/2023 रानी विश्वकर्मा की हत्या को अंजाम दिया गया । आपको बता दे की पीड़ित के परिजनों के कहना है की रानी विश्वकर्मा को लगातार कई वर्षों से दहेज के लिए उसके ससुराल पछ के द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था जिसकी सूचना रानी विश्वकर्मा द्वारा अपने माता पिता को दे रही थीं लेकिन अपनी लोक लज्जा का ख्याल रखकर कर उसने कभी थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई और अचानक 15/02/2023 को सुबह 10 बजे मृतक रानी विश्वकर्मा के पति चिंता विश्वकर्मा के भांजे द्वारा लगभग 10 बजे पता चला की रानी विश्वकर्मा कुएं में गिर गई है तभी मृतक के परिजन सभी आनन फानन में तकरीबन 12 बजे वहा पहुंचे जहा पर मृतिका को पोस्ट मार्टम के लिए मरचूरी में रखा पाया गया, और देखने में पाया गया की मृतक रानी विश्वकर्मा के कई जगह गहरी चोट थी। जिसकी रिपोर्ट परिजनों के द्वारा रामनगर थाने में दर्ज कराई गई थीं, पर अभी तक अपराधियों के ऊपर कोई भी जांच व कार्यवाही नहीं हुई है इसी संबंध मे मृतक रानी विश्वकर्मा के परिजन आज अनुविभागीय अधिकारी एसडीओपी लोकेश डावर मैहर के पास अपनी बात रखने मृतिका के सभी परिजन एकत्रित हुई है। मृतक के परिजनों का कहना है की यह कुएं में कूदकर की गई हत्या नहीं है यह एक सोची समझी साजिश है। अब देखना यह है की मैहर प्रशासन इसपर क्या कार्यवाही करता है।
*मैहर से निशांत गर्ग की रिपोर्ट प्राइड इंडिया न्यूज़ मैह*

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment