सीधी दुर्घटना में गंभीर रूप से तीन घायल व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से भेजा गया नई दिल्ली


जहाँ से उन्हें एयर एंबुलेंस द्वारा नई दिल्ली के अस्पताल के लिए रवाना किया गया। जबकि एक घायल मरीज को खजुराहो पहुंचाकर वहाँ से एयर एंबुलेंस द्वारा नई दिल्ली के मेदांता अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल प्रमोद पटेल, विमला कोल एवं जितेन्द्र तिवारी को एयर लिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए नई दिल्ली रवाना किया गया है। घायल व्यक्तियों के साथ उनके एक-एक परिजन को भी नई दिल्ली भेजा गया। गंभीर रूप से घायल मरीजों को एयर लिफ्ट कराने में प्रशासन, पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा संजय गांधी अस्पताल के चिकित्सकों एवं उनके स्टाफ ने सहयोग किया।