एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने देर रात कुलपति आवास का किया घेराव, रजिस्ट्रार को आना पड़ा बाहर, जानिए क्या है माजरा
0 1,425

भोपाल । बरकतउल्ला विश्विद्यालय (बीयू) में पुलिस की बर्बरता सामने आई है। विश्वविद्यालय स्थित छात्रावास से निकालकर शुक्रवार रात करीब 12 बजे दलित छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस कारण छात्रों में दहशत का माहौल है। शराब के नशे में दो पुलिसकर्मी छात्रावास में घुसकर छात्रों से बदतमीजी करने लगे। पीड़ित छात्रों के समर्थन में एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने देर रात एक बजे कुलपति निवास का घेराव करते हुए कुलपति और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। कुलपति तो बाहर नहीं आए, लेकिन रजिस्ट्रार आइके मंसूरी बाहर निकले और उन्होंने सुबह कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वे बागसेवनिया थाना में पत्र लिखकर दोनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे।
रकतउल्ला विश्वविद्यालय एनएसयूआइ इकाई के अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि विवि की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी हैं। सुरक्षाकर्मियों द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही हैं, जिसका खामियाजा छात्रों को भुगतना करना पड़ता हैं। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा बर्बरता पूर्वक नशे में मारपीट की जिन पुलिसकर्मियों ने मारपीट की और उनके खिलाफ तत्काल कार्यवाही की मांग की है। एनएसयूआइ के आशीष शर्मा ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान आईटी सेल के प्रदेश समन्वयक अक्षय तोमर, अनूप दांगी, नीरज बारेवा, प्रतीक यादव, विकास ठाकुर, आदर्श शुक्ला, ओम पटेल और सभी छात्र मौजूद थे।