LIVE Rajasthan Panchayat Chunav 2021 Result: राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस को बढ़त, जोधपुर में भाजपा 121, कांग्रेस 155, दौसा में भी स्पष्ट बहुत

LIVE Rajasthan Panchayat Chunav 2021 Result: राजस्थान के छह जिलों में पंचायत चुनाव के लिए मतगणना सुबह 9 शुरू हो गई है। जयपुर, जोधपुर और दौरा में कांग्रेस आगे चल रही है। दौसा में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है। यहां मंत्री ममता भूपेश ने खूब प्रचार किया था। यहां की 21 में से 11 सीट पर कांग्रेस जीती है, जबकि भाजपा 6 पर सिमट गई है। चार पर निर्दलीयों का कब्जा रहा है। जोधपुर की 387 में से 309 सीट का परिणाम जारी हुआ है। 121 सीट पर भाजपा, 155 पर कांग्रेस व अन्य पर 19 को जीत मिली है। 14 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। वहीं 21 पंचायत समिति में से 14 पर कांग्रेस बहुमत की ओर है, जबकि भाजपा 5 पर है। इसके साथ ही कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह नगर जोधपुर के परिणाम कांग्रेस के पक्ष में रहा है। वहीं यहां से सांसद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की इज्जत भी दांव पर लगी है। इससे पहले पहला नजीता कांग्रेस के पक्ष में रहा। आबूरोड पंचायत समिति के वार्ड संख्या 1 से कांग्रेस के उम्मीदवार विजय हुए हैं।