नगर आयुक्त का औचक निरीक्षण, 8 अधिकारी-कर्मचारी मिले अनुपस्थित, मचा हड़कंप

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय का नगर आयुक्त ने औचक निरीक्षण किया तो हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान कुल 8 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
12 नवंबर 2026 को प्रातः 11 बजे नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त के साथ नगर निगम कार्यालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया।
कहां कितने मिले अनुपस्थित निर्माण विभाग: 06 कर्मचारी अनुपस्थित
लेखा विभाग: 01 कर्मचारी अनुपस्थित
कर विभाग: मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अनुपस्थित
कुल: 08 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित
वहीं जलकल एवं स्वास्थ्य विभाग में कोई कर्मचारी अनुपस्थित नहीं पाया गया। पथ प्रकाश विभाग में सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित मिले। संपत्ति विभाग में कार्मिकों ने बताया कि कुछ कर्मचारी प्रशिक्षण एवं क्षेत्रीय कार्यों में लगे हैं।
नगर आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश
नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अनुपस्थित कार्मिकों से स्पष्टीकरण लेकर 3 दिन के भीतर प्रस्तुत करें। साथ ही रोशनी गोदाम एवं पुराने कार्यालय भवन टाउनहॉल में बायोमेट्रिक मशीन लगवाने और नए कार्यालय भवन में बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही वेतन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
नगर आयुक्त ने साफ कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी समय पर कार्यालय आएं और अपने दायित्वों का निर्वहन करें।