शाहजहांपुर में सामाजिक समरसता की मिसाल बनेगा 101 कन्याओं का सामूहिक विवाह

0 25

25 अक्टूबर को खिरनीबाग में होगा भव्य आयोजन, सभी धर्मों और जातियों की कन्याओं का कराया जाएगा विवाह

 

शाहजहांपुर। जिले में सामाजिक समरसता, भाईचारे और सर्वधर्म सद्भाव की अनूठी मिसाल पेश करने के लिए 25 अक्टूबर 2026 को खिरनीबाग में 101 कन्याओं का भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। समाजसेवी विनय अग्रवाल (परी नमकीन वाले) की ओर से मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम में सभी धर्मों और जातियों की कन्याओं का विवाह हेतु वस्त्र भेट किए गए, जो शादी वाले दिन सबको पहनकर आना।

 

विनय अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कराना और समाज में आपसी प्रेम, एकता तथा भाईचारे का संदेश देना है। आयोजन के माध्यम से सामाजिक सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

 

नवदंपतियों को दिए जाएंगे गृहस्थी के उपहार

 

सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने वाले सभी 101 जोड़ों को आशीर्वाद के साथ गृहस्थी का आवश्यक सामान और उपहार भेंट किए जाएंगे, ताकि नवदंपति अपने नए जीवन की शुरुआत बेहतर ढंग से कर सकें।

 

तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

 

कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए खिरनीबाग में पंडाल, खानपान, सुरक्षा व्यवस्था और अतिथियों के स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। यह आयोजन सामाजिक एकता और सर्वधर्म समभाव का संदेश देने के साथ ही जरूरतमंद परिवारों के लिए सहयोग की एक प्रेरणादायक पहल साबित हो सकता है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment