कुचवाही बाईपास चौराहे पर होटल में जलने बाले कोयले के धुएं का कहर,सांस लेने में परेशानी से लोग परेशान

0 20

विशेष रिपोर्ट➖प्राइड इंडिया न्यूज़

सीधी-जिले के कुचवाही बाईपास चौराहे पर एक होटल में कोयला जलाए जाने से निकलने वाले धुएं को लेकर स्थानीय लोगों, राहगीरों, यात्रीयों और आसपास के दुकानदारों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। दिन भर धुयें की चपेट में रहता है आसपास का इलाका। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनभर उठने वाला धुआं आसपास के वातावरण में फैल जाता है, जिससे दुकानदारों और वहां से गुजरने वाले यात्रियों को सांस लेने में परेशानी तथा घुटन का सामना करना पड़ रहा है। लगातार आवा जाही होने के कारण समस्या और भी गंभीर नजर आ रही है।

 

बताया जा रहा है कि बहरी तहसील अंतर्गत ग्राम खैरा निवासी बबलू गुप्ता द्वारा कुचवाही बाईपास चौराहे पर संचालित होटल में कोयला जलाए जाने के कारण आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल जाता है।ऐसे में धुएं से होने वाली परेशानी को लेकर लोगों में चिंता बढ़ रही है।

 

दुकानदारों के लिए बनी परेशानी-

आसपास के दुकानदारों का कहना है कि धुआं उनकी दुकानों के भीतर भरे रहने केे कारण दिनभर वातावरण भारी प्रदूषण से प्रभावित रहता है। दुकान पर बैठकर व्यापार करने वाले लोगों के साथ-साथ ग्राहकों और राहगीरों को भी धुएं के बीच भारी परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि यदि यही स्थिति लगातार बनी रही तो परेशानी और भी बढ़ सकती है।

 

बढ़ रहा आक्रोश, विवाद की आशंका-धुएं की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में धीरे-धीरे आक्रोश पनप रहा है। बिगड़ सकते हैं हालात, यदि समय रहते संबंधित विभाग द्वारा स्थिति की जांच कर उचित कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में विवाद की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

 

प्रशासन से तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग-स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कुचवाही बाईपास चौराहे की स्थिति का मौके पर निरीक्षण कराया जाए, होटल से निकलने वाले धुएं की समस्या की जांच की जाए और नियमों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि आम नागरिकों और राहगीरों को परेशानी से बचाने के लिए प्रशासन को मामले को गंभीरता से लेते हुए समय रहते हस्तक्षेप करना चाहिए।

 

अब निगाहें प्रशासन पर हैं कि वह जनहित से जुड़ी इस समस्या का संज्ञान लेकर कब तक कार्यवाही करता है । जिम्मेदार विभाग कब जागता है, कब तक मौके पर जांच करता है और लोगों को धुएं से राहत दिलाने के लिए क्या और कब कदम उठाता है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment