नगर निगम में जनसुनवाई, दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

0 19

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर, 29 सितंबर। नगर निगम शाहजहांपुर में मंगलवार को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में जनसुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले कार्यक्रम में नगरवासियों ने साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, नाली निर्माण और कर विभाग से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।

 

जनसुनवाई के दौरान कुल चार शिकायतें प्राप्त हुईं। नगर आयुक्त ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। इनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही समाधान करा दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

 

जनसुनवाई में सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप सिंह, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य, मुख्य अभियंता सिविल आशीष त्रिवेदी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी समेत नगर निगम के अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment