शाहजहांपुर में ऑपरेशन कवच 2.0 के तहत परिवहन विभाग की कार्रवाई, 12 बसों के चालान और 5 सीज

0 9

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर, 29 सितंबर। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर ऑपरेशन कवच 2.0 के तहत परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया।

 

अभियान के दौरान मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर 12 बसों के चालान किए गए, जबकि 5 बसों को सीज किया गया। इसके अलावा एक अन्य माल वाहन में यात्री पाए जाने पर उसे भी निरुद्ध किया गया।

 

कार्रवाई के दौरान एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम, एआरटीओ राम पी. गौतम, वाहन/मालकर अधिकारी तथा परिवहन विभाग के स्टाफ और यातायात उप निरीक्षक विनय कुमार पाण्डेय अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

 

परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों को निर्देश दिए हैं कि वाहनों का संचालन निर्धारित नियमों के अनुसार ही करें। ओवरलोडिंग, कर बकाया अथवा अन्य नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment