शाहजहांपुर में पराली जलाने पर सख्ती, 30 हजार तक जुर्माना और जेल

0 29

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर में पराली और गन्ने की पत्ती जलाने वाले किसानों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि पराली जलाने पर नियमों के तहत 30 हजार रुपये तक जुर्माना और जेल की कार्रवाई की जाए।

 

पराली जलाने वाले किसानों का गन्ना सट्टा निरस्त करने के साथ धान की सरकारी खरीद, खाद-बीज और अन्य कृषि योजनाओं के लाभ से भी वंचित किया जा सकता है।

 

वहीं, बिना एसएमएस यंत्र के धान कटाई करने वाली कंबाइन मशीनों को सीज करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन गांवों में रात्रि चौपाल लगाकर किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक करेगा।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी उत्कृष्ट द्विवेदी अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार,उप कृषि निर्देशक पी के मिश्रा, उप जिला अधिकारी, परियोजना निदेशक ग्राम विकास अभिकरण, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, महाप्रबंधक उद्योग केंद्र, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज्य अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक प्रबंधक सहकारिता, सहायक निदेशक मत्स्य तहसीलदार खंड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment