सिहावल में सम्मानित हुए राष्ट्रपति व राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक 

0 81

शिक्षा की गुणवत्ता और शिक्षक सम्मान का दिया प्रेरक संदेश

सिहावल। शिक्षक दिवस के अवसर पर जनपद सभागार सिहावल में प्रशिक्षण समापन समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान किया गया। जनपद शिक्षा केंद्र द्वारा राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त शिक्षक श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह ‘बालेन्दु’ एवं राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त श्री राकेश कुमार द्विवेदी को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम विकासखंड अकादमिक समन्वयक श्री अखण्ड प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सांदीपनी विद्यालय सिहावल के प्राचार्य एवं पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री कृष्ण कुमार पटेल रहे। अध्यक्षता विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री धर्मपाल सिंह ने की, जबकि विकासखंड स्रोत समन्वयक श्री मुन्नालाल साकेत विशिष्ट अतिथि रहे।

वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक शिक्षा व्यवस्था की आधारशिला हैं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए निरंतर प्रशिक्षण, नवाचार एवं समर्पित प्रयास आवश्यक हैं। राष्ट्रपति और राज्यपाल सम्मान प्राप्त शिक्षकों का सम्मान सिहावल के शिक्षकों के लिए प्रेरणा का संदेश बना। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर्स, प्रशिक्षणार्थी एवं शिक्षा विभाग के शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन श्री मनोज शर्मा ने किया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment