पुलिस मुठभेड़ में हत्या के प्रयास का आरोपी घायल, गिरफ्तार

0 24

 

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

 

पुलिस के मुताबिक 18 सितंबर की रात मोहल्ला ख्वाजा फिरोज में नीरज के घर में घुसकर चाकू से हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वांछित आजम उर्फ शिब्बू पुत्र बाबू, निवासी मोहल्ला किला, की तलाश की जा रही थी।

 

19 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपाचे मोटरसाइकिल से बरेली मोड़ की ओर से सीतापुर की तरफ जा रहा है। हरदोई चौराहे के पास शिव मंदिर के सामने पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह मोटरसाइकिल मोड़कर बाडीगांव की ओर भागने लगा। पुलिस के अनुसार मोटरसाइकिल गिरने के बाद आरोपी ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर किया। जवाब में पुलिस की आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे दोपहर 1:17 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, मोबाइल फोन और अपाचे मोटरसाइकिल बरामद बरामद की है।

 

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी नईम के साथ नीरज पर चाकू से हमला करने की बात स्वीकार की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आयुध अधिनियम समेत अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।

 

आरोपी आजम उर्फ शिब्बू के खिलाफ शाहजहांपुर के विभिन्न थानों में पूर्व के मुकदमे भी दर्ज बताए गए हैं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

गिरफ्तार करने वाली टीम में हरीश कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन, उप निरीक्षक संत कुमार राठी, उप निरीक्षक सुनील कुमार मौर्य आदि पुलिस टीम शामिल रही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment