जगदीश कुशवाहा के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित

0 127

 

जहानाबाद। जनता दल (यू.) के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता जगदीश कुशवाहा के निधन से पार्टी एवं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है! उनके निधन के उपरांत राजा बाजार, जहानाबाद स्थित आवास पर अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों पार्टी पदाधिकारीगण , एवं समाजिक कार्यकर्ता मौके पर मौजूद हैं! इस अवसर पर पूर्व मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, पुर्व सांसद डॉ अरूण कुमार, पुर्व सांसद डॉ जगदीश शर्मा जिला अध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार सिन्हा, राज्य सचिव दिलीप कुशवाहा, वरिष्ठ नेता रंगनाथ शर्मा, वरिष्ठ नेता जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी, रामभवन कुशवाहा, पिंटू यादव, संजय सिंह, मधेश्वर यादव, शंकरदेव वर्मा, महिला जिला अध्यक्षा श्रीमती परमिला कुशवाहा, कमलेश वर्मा, शम्भु कुमार, मुरारी यादव, अनु0जाति राजद नेता श्री गोपाल पासवान, गणेश निषाद, मनीष शर्मा, अनुज निराला, मुकेश कुमार, पम्मु कुमार, डॉ. निरंजन कुमार आंबेडकर, शशि सिन्हा सहित सैकड़ों लोगों ने जगदीश प्रसाद कुशवाहा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान

जिला अध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार सिन्हा एवं उपस्थित जनता दल (यू.) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा अर्पित कर जगदीश प्रसाद कुशवाहा को अंतिम श्रद्धांजलि दी तथा विधिवत अंतिम दर्शन किया। इस भावपूर्ण अवसर पर सभी ने उनके प्रति सम्मान एवं श्रद्धा व्यक्त की। इस अवसर पर जदयू के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जगदीश कुशवाहा पार्टी के प्रति समर्पण, सक्रियता एवं संगठन के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से जनता दल (यू.) परिवार ने एक समर्पित साथी एवं कर्मठ कार्यकर्ता को खो दिया है। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि उनके दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक-संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

 

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment